फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   IPS Smiti Chaudhary also had a deep relation with Kaithal

Kaithal News: आईपीएस स्मिति चौधरी का कैथल से भी रहा गहर नाता

Sun, 29 Jun 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 29 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
IPS Smiti Chaudhary also had a deep relation with Kaithal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला में तैनात रहीं स्व. आईपीएस अधिकारी स्मिति चौधरी का कैथल से भी विशेष संबंध रहा है। स्मिति चौधरी का विवाह वर्ष 1998 में आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार से हुआ था। उस समय उनकी मां जयवंती श्योकंद कैथल की उपायुक्त के पद पर कार्यरत थीं। दोनों अधिकारियों का विवाह कैथल की नहर कॉलोनी स्थित उपायुक्त आवास पर संपन्न हुआ था।

उनके पति राजेश कुमार मूल रूप से जिले के गढ़ी गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वे महाराष्ट्र पुलिस में आईजी के पद पर तैनात हैं। स्मिति चौधरी ने शुक्रवार को 48 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। लीवर की बीमारी के कारण उनका निधन हुआ। निधन से पूर्व वे अपने पति के पास नासिक में ही थीं।
विज्ञापन


विवाह के बाद स्मिति चौधरी और राजेश कुमार के दो संतानें हुईं। उनकी बड़ी बेटी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है और बेटा अभी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। दोनों बच्चे महाराष्ट्र में ही अपने पिता के साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद में हुआ था जन्म ः स्मिति चौधरी का जन्म 15 अगस्त 1976 को जींद जिले के डूमरखां कलां गांव में हुआ था। उनके दादा बसंत चौधरी ने आठवीं तक शिक्षा प्राप्त की थी, लेकिन परिवार में अगली पीढ़ी के कई सदस्य उच्च पदों तक पहुंचे। स्मिति चौधरी अपने कर्मठ व्यक्तित्व और सादगीपूर्ण व्यवहार के लिए जानी जाती थीं।


अधिकारियों के परिवार से रखती थीं ताल्लुक

स्मिति चौधरी का परिवार अफसरों का परिवार रहा है। उनके पिता, मां, चाचा और भाई-बहन उच्च पदों पर कार्यरत रहे हैं। उनके पिता रामकुमार श्योकंद कॉलेज से सेवानिवृत्त प्राध्यापक हैं, जबकि उनकी मां जयवंती श्योकंद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहीं। स्मिति के बड़े भाई यशेंद्र श्योकंद भी आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed