फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Invitation from Ayodhya to 1.5 lakh families of the city

Kaithal News: शहर के डेढ़ लाख परिवारों को अयोध्या से निमंत्रण

Wed, 27 Dec 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Invitation from Ayodhya to 1.5 lakh families of the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने मंगलवार को आरएसएस कार्यालय में बैठक की। बैठक में 22 जनवरी 2024 को राम जन्मभूमि से शिलान्यास के लिए शहर के डेढ़ लाख परिवारों को निमंत्रण देने का निर्णय लिया। यह निमंत्रण एक जनवरी से 15 जनवरी तक दिया जाएगा। इसके बाद आरएसएस के कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रभारी एएम श्याम बंसल ने पत्रकारों से कहा कि राम मंदिर के लिए हमारे संन्यासियों और महान विभूतियों ने संघर्ष किया है। इसका नतीजा अब अपनी आंखों से स्वयं देखेंगे।

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को जब रामलला घर में विराजमान होंगे, तो हम सभी इस त्योहार को उत्साह से मनाएंगे। इस काम में बहुत संगठन लगे हैं और पूरे देश में जिले के गांव गांव मंडल मंडल में राम जन्म भूमि से शिलान्यास के नियमित न्योता के तौर पर डेढ़ लाख परिवारों को निमंत्रण देंगे। जो कोई प्रत्यक्ष रूप से शामिल न होकर अप्रत्यक्ष रूप में शामिल हो सकता है या भव्य कार्यक्रम स्क्रीन या टीवी पर देख सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक जनवरी से 15 जनवरी तक हम चावल न्योता के तौर पर बाटेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा से कैथल जिले को भंडारे का स्थान मिला है। इस भंडारे की झांकी हरियाणा से होते हुए अयोध्या पहुंचेगी, जहां पर प्रतिदिन 50 हजार लोगों का खाने का भंडारा लगाया जाएगा। अयोध्या में और हरियाणा में कैथल जिले का बहुत अच्छा नाम होगा, इस कार्य के लिए लोग अपनी इच्छा से गांव-गांव से लोग आ रहे हैं और इसमें दान के लिए अपनी आहुति डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का यह राम जन्मभूमि आयोजन विश्व का सबसे बड़ा आयोजन होगा और उस दिन घर के सामने पांच दीपक जलाएं और 11 से एक बजे तक सभी मंदिरों में रहेंगे। श्याम बंसल ने कहा कि कलश के रूप में जो सामान अयोध्या से आए हैं। उन पर एक तरफ स्वास्तिक बना है उसमें चावल है, जो अपने घरों में खजाने के रूप में रखेंगे और राम जन्मभूमि अयोध्या का निमंत्रण स्वीकार करेंगे।


कहा कि यदि कोई व्यक्ति अयोध्या से आए हुए कलश के रूप में चावल नहीं लेता तो उसे जबरदस्ती नहीं करनी है। उन्होंने आरोप भी लगाया कि कुछ लोग राम जन्मभूमि के नाम पर डुप्लीकेट रसीद कटवा रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ गोपाल भट सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed