{"_id":"632b7180f8002b0ebf7369f3","slug":"investment-fraud-in-the-name-kaithal-news-knl1219588113","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेश ने नाम पर धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेश ने नाम पर धोखाधड़ी
विज्ञापन
कैथल। मोबाइल फोन पर ट्रेडिंग एप्लीकेशन से निवेश का लालच देकर एक व्यक्ति से एक लाख रुपये से ज्यादा की रकम ठग ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अमरगढ़ गामड़ी कैथल निवासी आशीष बंसल ने बताया कि अक्तूबर 2021 में उसके फोन में ट्रेडिंग में निवेश करें का विज्ञापन आया था। उसने क्लिक किया तो एचटी फोक्स ट्रेडिंग मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड हो गया। इसमें एक डॉलर का 80 रुपये बताया गया था। पहली बार 14 अक्तूबर 2021 को उसने एप्लीकेशन के माध्यम से निवेश किए और इसके बाद भी निवेश किए गए। कुछ दिन बाद एप्लीकेशन में कोई ऑप्शन नहीं आया। उसने कुछ समय इंतजार किया और सोचा पैसे वापस आ जाएंगे, लेकिन पैसे वापस नहीं आए। इस एप्लीकेशन के माध्यम से किसी ने उसके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की है।
उसने बताया कि कुल एक लाख 18 हजार 575 रुपये की ठगी उसके साथ हुई है। साइबर थाना के इंचार्ज राजफूल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।