फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Intensive investigation of 10 suspicious houses in Kalayat area

Kaithal News: कलायत क्षेत्र में 10 संदिग्ध घरों की सघन जांच

Fri, 31 Oct 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 31 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Intensive investigation of 10 suspicious houses in Kalayat area

विज्ञापन
कैथल। नशा तस्करों की धरपकड़ और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कैथल पुलिस ने गुरुवार को कलायत क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। एसपी उपासना के निर्देशन और डीएसपी कुलदीप बेनीवाल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। थाना कलायत प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 2 में 10 संदिग्ध घरों की तलाशी ली। जांच के दौरान यह देखा गया कि कहीं किसी स्थान पर मादक पदार्थ तो नहीं छिपाया गया या कोई व्यक्ति गैरकानूनी रूप से तो नहीं रह रहा है।


एसपी उपासना ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नशे के कारोबार में शामिल लोगों और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करना है। जिला पुलिस का लक्ष्य कैथल को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की जगह जेल की सलाखों के पीछे है। पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सघन जांच व कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed