फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Instructions issued to fine those smoking in public places.

Kaithal News: सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के चालान के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to fine those smoking in public places.
कैथल। एडीसी सुशील कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) और राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। एडीसी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रावधानों को धरातल पर सख्ती से लागू किया जाए और जागरूकता गतिविधियों में भी तेजी लाई जाए। सभी विभागाध्यक्ष अपने कार्यालयों को पूर्ण रूप से तंबाकू मुक्त बनाना सुनिश्चित करें। सार्वजनिक स्थानों एवं कार्यालय परिसरों में धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के चालान किए जाएं। कार्यालयों में स्पष्ट रूप से धूम्रपान निषेध के साइन बोर्ड लगाए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की ओर से भी सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। जिला नगर आयुक्त को निर्देश दिए गए कि नगर निकायों व वार्ड स्तर पर कोटपा के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करवाया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी को सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्कूलों में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया जाए और जागरूकता रैलियां आदि निकाली जाएं। उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं ड्रग नियंत्रण अधिकारी को गुटखा आदि की बिक्री के संबंध में लागू प्रावधानों की सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed