{"_id":"68b0b5b2d034123b300cd955","slug":"instructions-for-officers-to-go-to-the-field-for-the-campaign-kaithal-news-c-245-1-kht1010-136945-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अभियान के लिए अफसरों से फील्ड में उतरने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अभियान के लिए अफसरों से फील्ड में उतरने के निर्देश
Fri, 29 Aug 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
05 कैथल। अतिक्रमण हटवाते एडीसी दीपक बाबू लाल करवा। प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एडीसी दीपक बाबूलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान नवंबर तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सभी अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए गए हैं तथा आमजन को भी स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है।
इसी क्रम में डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में एडीसी ने शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया और सफाई कार्य का जायजा लिया। नगर परिषद के लगभग 400 सफाई कर्मचारी इस मुहिम में जुटे हुए हैं। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि वे अपने घरों, गलियों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
एडीसी दीपक बाबूलाल वीरवार को सबसे पहले अमरगढ़ गामड़ी, राजकीय स्कूल नंबर चार, सब्जी मंडी, भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, पुराना बस स्टैंड और पिहोवा चौक सहित कई स्थानों पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रेहड़ी-फड़ी वालों और दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और कहा कि वे सड़क पर अतिक्रमण न करें, जिससे आमजन को आवाजाही में दिक्कत होती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी रेहड़ियां निर्धारित स्थान पर लगाएं, दुकानों के सामने सफाई रखें और कामकाज के बाद उत्पन्न कचरे का नियमानुसार निस्तारण करें।
विज्ञापन
एडीसी ने कहा कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना सभी की साझी जिम्मेदारी है। आमजन को चाहिए कि वे कूड़ा-करकट सड़क पर न फेंकें बल्कि निर्धारित स्थानों पर डालें। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यालयों सहित पूरे शहर में निरंतर सफाई व्यवस्था बनाए रखें। साथ ही, दुकानदारों और आमजन को भी लगातार सफाई के प्रति जागरूक करते रहें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कूड़े के ढेर का उठान समयबद्ध किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस मौके पर नगर परिषद अधिकारियों में कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार, कार्यकारी अभियंता सुशील कुमार, सचिव भानू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।