{"_id":"6a11ff98ab830a54ed0491a3","slug":"inspection-of-stumble-lab-at-model-sanskriti-school-siwan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-913081-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चंदलाना में छात्र संसद का पदभार ग्रहण समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चंदलाना में छात्र संसद का पदभार ग्रहण समारोह
Sun, 24 May 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 24 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
ढांड। आर्य पब्लिक स्कूल चंदलाना में वार्षिक छात्र संसद पदभार ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ. अजय जांगड़ा तथा कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता सुरेश रोड उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से किया गया। इस दौरान छात्र संसद के लिए चुने गए हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन और स्पोर्ट्स कैप्टन सहित विभिन्न पदाधिकारियों को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य निर्मल दहिया ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और नेतृत्व क्षमता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन