फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   INLD meeting emphasizes strengthening the organization up to the booth level

Kaithal News: इनेलो की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

Sat, 27 Dec 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 27 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
INLD meeting emphasizes strengthening the organization up to the booth level
कैथल। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के किसान सेल, जिला कैथल की अहम बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा ने की।
विज्ञापन


बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, किसानों की समस्याओं पर रणनीति तैयार करना और आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना था। बैठक में इनेलो जिला कैथल के अध्यक्ष अनिल तंवर क्योड़क, प्रदेश सचिव राजाराम माजरा और किसान सैल के जिला अध्यक्ष सलिंद्र प्रताप राणा विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा किसान सैल और पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक का माहौल पूरी तरह संगठनात्मक मजबूती और किसान हितों के मुद्दों पर केंद्रित रहा। फूल सिंह मंजूरा ने कहा कि इनेलो हमेशा से किसानों, मजदूरों और आमजन की आवाज को बुलंद करती रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में प्रदेश का किसान, मजदूर और आम नागरिक सरकार की नीतियों से निराश हैं और इनेलो की किसान-हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 4 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे से सेतिया पैलेस, फतेहाबाद में आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed