{"_id":"69ac7b52f17902c23c0bbdc7","slug":"inld-appointed-ishwar-mehla-as-the-in-charge-of-pundri-constituency-kaithal-news-c-18-1-knl1004-860351-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: इनेलो ने ईश्वर मैहला को बनाया पूंडरी हलका प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: इनेलो ने ईश्वर मैहला को बनाया पूंडरी हलका प्रभारी
Sun, 08 Mar 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी। इंडियन नेशनल लोकदल की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ईश्वर मैहला को पार्टी द्वारा पूंडरी हलका प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि 15 मार्च को सुबह 10:30 बजे जाट धर्मशाला, फतेहपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में 23 मार्च को जींद में आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। बैठक में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष तनूजा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी, जबकि महासचिव सुमित्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। संवाद
विज्ञापन