फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Information about Nipun Haryana given to school heads

Kaithal News: विद्यालय के मुखियाओं को दी निपुण हरियाणा की जानकारी

Fri, 22 Mar 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 22 Mar 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Information about Nipun Haryana given to school heads
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वीरवार को निपुण के तहत बीपीआईयू की मासिक बैठक आयोजित की। इस बैठक में बैठक में बीपीआईयू खंड नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने खंड के सभी संबंधित विद्यालयों के मुखियाओं को निपुण हरियाणा की जानकारी दी।

उन्होंने सभी मुखियाओं से कहा कि आप सभी को अपने तहत आने वाले सभी विद्यालयों में शिक्षक निपुण टीचर एप पर सभी विद्यार्थियों का परिणाम अपलोड करना है और शिक्षक संदर्शिका, वर्कबुक, पाठ्य पुस्तकों को पूर्णत: लागू करवाना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुपरविजन डायरी जरूर बनाकर रखें। सभी विद्यालय 23 मार्च से शुरू होने वाले प्रवेश उत्सव में घर-घर जाकर नॉन स्टार्टर और ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को विद्यालय लाने का काम करें, ताकि हर गांव का हर एक बच्चा विद्यालय पहुंच कर शिक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि उल्लास कार्यक्रम में जिन विद्यालयों ने अभी तक सर्वे नहीं किया है वह शीघ्र अपना सर्वे पूरा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसक्यूफ के बारे में वर्णन करते हुए सभी विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को स्किल एजुकेशन के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक बच्चे स्किल एजुकेशन प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि ई-अधिगम कार्यक्रम के अन्तर्गत आने वाले सभी बच्चों को टैब देने और वार्षिक प्लान के अनुसार डिजिटल एजुकेशन देने का काम करें।


उड़ान कार्यक्रम को कक्षा छठी से आठवीं में पूर्ण रूप से लागू कर संबंधित मेटेरियल की ओर से शिक्षा देने का कार्य करने के लिए भी तैयार किया जाएं। इस दौरान गुलदीप बीआरपी ने सभी मुखियाओं को विभाग की ओर से चलाए गए सभी कार्यक्रमों की जानकारी रखने बारे बताया। ओमप्रकाश इंचार्ज बी ई ओ ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर दीपिका, सुनीता, सुनील, संदीप, ऋषिपाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed