फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Inform the police about drug dealers: SP

नशा कारोबारियों की सूचना पुलिस को दें : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Inform the police about drug dealers: SP
कैथल। नशे से आजादी मुहिम के तहत पुलिस की टीम ने शनिवार को आमजन को नशा ना करने पर जागरूक किया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि नशे से आजादी मुहिम के तहत समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से जिला पुलिस लगातार प्रयासरत है। एसपी ने बताया कि टीम में डीएसपी कुलदीप बेनीवाल के नेतृत्व में एसआई कर्मबीर सिंह, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही रितु शामिल है। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इसका सेवन किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है।
विज्ञापन

नशा शरीर में रोगों तथा आपराधिक गतिविधियों की जड़ है। नशा का सेवन करने वाला व्यक्ति समाज में अपना मान सम्मान खो देता है। नशा से आर्थिक नुकसान के साथ साथ शारीरिक नुकसान भी होता है। इस बुराई के खिलाफ सामाजिक आंदोलन चलाने की जरूरत है। नशे के धंधे में लिप्त कुछ लोग चंद पैसे कमाने के चक्कर में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है जोकि सरासर गलत है जिसको कदापि सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

हमें युवा वर्ग को नशे की चपेट में आने से बचाना होगा ताकि उनका जीवन भविष्य खराब ना हो। एसपी ने आमजन से आह्वान किया कि नशे के खिलाफ इस युद्ध में पुलिस का साथ दे। अगर कहीं पर भी नशे का कारोबार बारे आपके पास कोई सूचना है तो बेझिझक व बिना डर के पुलिस को सूचना दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना देने वाले का नाम पूर्णतया गोपनीय रखा जाएगा। नशे को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए आमजन अपनी अग्रणी भूमिका अदा करे। पुलिस की ओर से जहां पर लोगों को नशा ना करने बारे जागरूक किया जाएगा, वहीं पर पुलिस की ओर से नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए विभिन्न टीमें गठित करके छापामार कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed