फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Influx of candidates and supporters remained throughout the day

दिन भर रहा उम्मीदवारों और समर्थकों का तांता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Influx of candidates and supporters remained throughout the day
कैथल। नगर परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ीी। 31 वार्डों में पार्षद पद के लिए 79 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। चेयरपर्सन पद के लिए इनेलो उम्मीदवार सहित तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही नगर परिषद कार्यालय में उम्मीदवारों व उनके समर्थकों का तांता लगा रहा। पार्षद पद के कई उम्मीदवार अपने-अपने वार्डाें में से भारी भीड़ व रोड शो करते हुए नगर परिषद कार्यालय तक पहुंचे। उन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत के दावे पेश किए। सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा करवाए गए। उधर, नामांकन पत्रों की खामियां दूर करने के लिए कई उम्मीदवार व उनके समर्थक मशक्कत में जुटे रहे। एसडीएम ब्रह्मपाल, नायब तहसीलदार आशीष कुमार की अगुवाई में नगर परिषद व एसडीएम कार्यालय की टीमों ने नामांकन पत्रों की जांच कर ये पत्र जमा करवाए।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि नगर परिषद कैथल में प्रधान पद के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए। चेयरपर्सन पद के लिए इनेलो उम्मीदवार उमा रानी के अलावा दो अन्य उम्मीदवारों कमलेश व शीबा बत्तरा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। पार्षद पद के लिए 79 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीका में चेयरपर्सन पद के लिए नौ व पार्षद पद पर 27 ने भरा नामांकन
गुहला-चीका। चेयरपर्सन पद के लिए नौ नामांकन व पार्षद पद के लिए 27 नामांकन पत्र दाखिल किए। यह जानकारी नगर पालिका चीका के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार प्रदीप कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि चीका में प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में कैलाशो देवी, रिंपल रानी, पूजा, पूनम, गंगा देवी, किरण रानी, डिंपल रानी, नीतू रानी, मंजीत कौर शामिल हैं। इसी प्रकार पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर-एक से कर्म सिंह, वार्ड दो से दलबीर सिंह, वार्ड नंबर-चार से सुभाष चंद, मनोज कुमार, ज्योति, वार्ड नंबर-पांच से रानी देवी, कांता रानी, वार्ड नंबर छह से अनिता रानी, गुरप्रीत कौर, वार्ड नंबर-सात से शालू गोयल, वार्ड नंबर-आठ से रेखा रानी, वार्ड नंबर-11 से कुलविंद्र कौर, वार्ड नंबर 12 से अजय कुमार, सलिंद्र कुमार, हरिश कुमार, अमनदीप सिंह, वार्ड नंबर-13 से मनप्रीत सिंह, वार्ड नंबर-14 से जितेंद्र कुमार, रेखा रानी, कौशल कुमार, वार्ड नंबर-15 से प्रदीप कुमार, पिंकी रानी, राजेश कुमार, वार्ड नंबर-16 से संजीव कुमार, वार्ड नंबर-17 से बलकार सिंह, मंदीप कौर, पूजा शर्मा ने नामांकन दाखिल किए हैं।
राजौंद नगर पालिका में प्रधान पद के लिए एक और पार्षद पद पर पांच ने भरे पर्चे
राजौंद। नगर पालिका राजौंद के प्रधान पद के लिए एक नामांकन दाखिल हुआ है, जबकि पार्षद पद के लिए पांच पर्चे भरे गए। राजौंद के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सुशील कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए राजेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया। पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में वार्ड-चार से प्रदीप कुमार, वार्ड नंबर छह से महीपाल, वार्ड नंबर सात से कविता, वार्ड नंबर नौ से राजपाल, वार्ड नंबर 10 से प्रोमिला शामिल हैं।
इनेलो उम्मीदवार उमा रानी ने सैकड़ों लोगों के साथ भरा नामांकन
कैथल। इनेलो की नगर परिषद चेयरपर्सन उम्मीदवार उमा रानी ने शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन व सर छोटू राम को माल्यार्पण करते हुए गाजे-बाजे के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व शहर में एक रोड शो निकाला गया।

नगर परिषद कार्यालय में एसडीएम ब्रह्मपाल को नामांकन पत्र जमा करवाने के बाद उमा रानी ने कहा कि कहा कि इनेलो कमेरे वर्ग की पार्टी है। नगर परिषद चेयरपर्सन के चुनाव में जनता उन्हें आशीर्वाद देती है तो पूरे शहर में जनसमस्याओं को खत्म करवाकर शहर को चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की तर्ज पर विकास कार्य करवाए जाएंगे। उनके साथ प्रदेश महासचिव अशोक जैन, जिला प्रधान राजा राम, हलका प्रधान अनिल तंवर, शहरी प्रधान सतीश गर्ग, रामदिया चावरिया, पूर्व चेयरमैन डा. मेहर सिंह सैनी की धर्मपत्नी रुपा सैनी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed