फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Indian High School Cheeka's team first

Kaithal News: इंडियन हाइट स्कूल चीका की टीम प्रथम

Wed, 16 Oct 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 16 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Indian High School Cheeka's team first
गुहला-चीका। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में मंगलवार को भारत विकास परिषद शाखा चीका ने खंड स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता करवाई। इसमें प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महमूदपुर की टीम और कनिष्ठ वर्ग में इंडियन हाइट स्कूल चीका की टीम ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

ये दोनों टीमें 17 नवंबर को शाहाबाद में होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। स्कूल स्तर पर प्रथम व द्वितीय रहे 14 स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया था।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास एवं पंचायत विभाग में एसडीओ रहे पुरुषोतम गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया व अध्यक्षता प्राचार्य अशोक कुमार ने की। कार्यक्रम के प्रकल्प प्रमुख सुनील दत्त ने बताया कि भाविप शाखा चीका ने लगातार तीसरी बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8 व वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चे भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह पूनिया ने सभी बच्चों को खंड स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने पर बधाई दी। मुख्यातिथि पुरुषोतम गर्ग ने अलग अलग महापुरुषों के उदाहरण देकर बच्चों को जीवन में प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ने को प्रेरित किया।


जीतने वाली वरिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महमूदपुर की टीम और कनिष्ठ वर्ग में इंडियन हाइट स्कूल चीका की टीम अब शाहाबाद में होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। शाखा अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार गुप्ता ने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। इस अवसर पर, परमानंद गोयल, मुरारीलाल गुप्ता, महिला सहभागिता प्रमुख डॉ. सरिता भाठला भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed