फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Increased demand for embroidery and designer suits

Kaithal News: एंब्रॉइडरी और डिजाइनर सूट की बढ़ी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Increased demand for embroidery and designer suits
30KHT_M_27शहर में दुकान पर  रखे गए वियर के कलेक्शन
- शादियों के सीजन में बाजार में रौनक, खरीदारों की बढ़ी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। शादियों के सीजन में बाजार में रौनक है। शहर के मुख्य बाजार में पार्टी वेयर सूट की मांग बढ़ी है। सुबह से शाम तक महिलाओं की खरीदारी लगातार जारी है। दुकानों में नए-नए डिजाइन, कलर कॉम्बिनेशन और फैशन ट्रेंड के कारण भीड़ बढ़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि इस सीजन में पार्टी वेयर, एंब्रॉइडरी और डिजाइनर सूट की भारी मांग देखने को मिल रही है। दुकानदार नेहा ने बताया कि बाजार में 700 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक के पार्टी वेयर सूट उपलब्ध हैं। कीमत कपड़े की क्वालिटी, वर्क और डिजाइनिंग पर निर्भर करती है।
इस बार हल्के वजन वाले और स्टाइलिश पैटर्न के सूट ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। ग्राहक ट्रेंडी कलर और रेडीमेड स्टिच्ड सूट ज्यादा खरीद रहे हैं क्योंकि इन्हें तुरंत पहना जा सकता है। दुकानदारों का कहना है कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिखने वाले फैंसी सूट भी ग्राहकों की पसंद को प्रभावित कर रहे हैं, इसलिए दुकानें भी ट्रेंडी स्टाइल का स्टॉक लगातार अपडेट कर रही हैं। इसके अलावा कुछ दुकानों में डिस्काउंट और ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जिससे ग्राहक संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। शादियों के इस पीक सीजन ने बाजारों में उत्साह का माहौल बनाया हुआ है। पार्टी वेयर सूट की बिक्री में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है और आने वाले दिनों में मांग और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन




अच्छी वैरायटी उपलब्ध

ग्राहक नवजीत ने बताया कि शादी के सीजन में कपड़ों की मांग बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि बाजार में काफी अच्छी वैरायटी मिल रही है। पार्टी वेयर में इस समय शरारा सेट, पलाज़ो सूट और हैवी बॉर्डर वाले दुपट्टे विशेष रूप से पसंद किए जा रहे हैं। दुकानों में कई नए डिजाइन देखने को मिल रहे हैं, जिससे चुनाव करना आसान हो जाता है। ग्राहक महक ने कहा कि पार्टी वेयर सूट में आजकल ग्लिटर वर्क, नेट फैब्रिक और पेस्टल शेड के आउटफिट काफी ट्रेंड में हैं। उन्होंने बताया कि कीमतें थोड़ी बढ़ी जरूर हैं, लेकिन क्वालिटी अच्छी होने के कारण ग्राहक संतोष के साथ खरीदारी कर रहे हैं। महक के अनुसार, बाजार में भीड़ काफी बढ़ गई है। लगभग हर दुकान पर महिलाएं नए डिजाइन देख रही हैं और ट्रायल कर रही हैं।

30KHT_M_27शहर में दुकान पर  रखे गए वियर के कलेक्शन

30KHT_M_27शहर में दुकान पर  रखे गए वियर के कलेक्शन

30KHT_M_27शहर में दुकान पर  रखे गए वियर के कलेक्शन

30KHT_M_27शहर में दुकान पर  रखे गए वियर के कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed