फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Increased chill in the mornings and evenings; overcast skies throughout the day with intermittent sunshine; chance of rain today.

Kaithal News: सुबह-शाम बढ़ी ठंडक, दिनभर छाए रहे बादल, बीच-बीच में निकली धूप, आज बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Increased chill in the mornings and evenings; overcast skies throughout the day with intermittent sunshine; chance of rain today.
रविवार को आसमान में छाए हुए बादल। संवाद
कैथल। सितंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। रविवार को सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप भी निकली लेकिन गर्मी का असर कम रहा। दिनभर बादलों की आवाजाही के बावजूद शाम तक जिले में बारिश नहीं हुई। तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 21.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन


पिछले दिनों की तुलना में सुबह का तापमान कम होने से मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। सुबह सैर पर निकलने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिली। शाम के बाद भी मौसम सुहावना रहा। सितंबर के अंतिम दिनों में सुबह और रात के तापमान में और गिरावट आने से ठंडक बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

पिछेती धान के लिए मौसम अनुकूल, किसान रखें नजर
मौसम में बदलाव से पिछेती धान की फसल के लिए फिलहाल परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जिन खेतों में धान पकने की अवस्था में है, वहां सामान्य तापमान फसल के लिए बेहतर है। बादल रहने से खेतों में नमी बनी रह सकती है। हालांकि लगातार बारिश होने पर कटाई के समय परेशानी आ सकती है। इसलिए किसानों को फसल की स्थिति और मौसम पर नजर रखने की जरूरत है। कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य समन्वयक रमेश चंद्र ने बताया कि फिलहाल मौसम सामान्य रहने से पिछेती धान को नुकसान की आशंका कम है। किसान खेत में पानी की स्थिति देखते रहें और जहां धान पकने लगा है, वहां मौसम साफ होते ही कटाई की तैयारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम बदलने से बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी की सलाह
डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि मौसम बदलने और सुबह तापमान गिरने के दौरान बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह जल्दी निकलने पर हल्के गर्म कपड़े पहनें और ठंडे पानी से बचें। तापमान में अचानक बदलाव से सर्दी-जुकाम की शिकायत बढ़ सकती है।

रविवार को आसमान में छाए हुए बादल। संवाद

रविवार को आसमान में छाए हुए बादल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed