फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Increase trains on Kurukshetra-Narwana routeIncrease trains on Kurukshetra-Narwana routeIncrease trains on Kurukshetra-Narwana route

Kaithal News: कुरुक्षेत्र–नरवाना रूट पर बढ़ाएं ट्रेनें

Fri, 26 Dec 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Increase trains on Kurukshetra-Narwana routeIncrease trains on Kurukshetra-Narwana routeIncrease trains on Kurukshetra-Narwana route
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रेल यात्री कल्याण समिति की ओर से सांसद नवीन जिंदल को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कुरुक्षेत्र से नरवाना तक ट्रेनों के विस्तार सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। समिति ने मांग की कि वाया कैथल होकर गुजरने वाले इस रेलवे रूट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधाओं का विस्तार किया जाए। सांसद नवीन जिंदल ने समिति को आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही केंद्रीय रेल मंत्री को इन समस्याओं से अवगत कराएंगे।

समिति की ओर से पिछले करीब पांच वर्षों से दोपहर के समय बंद पड़ी जींद और कुरुक्षेत्र जाने वाली दोनों ट्रेनों को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर भी पत्र सौंपा गया। बताया गया कि कुरुक्षेत्र से नरवाना तक कैथल के रास्ते गुजरने वाला रेलवे ट्रैक सिंगल लाइन है, जिसके कारण कोहरे और अन्य कारणों से ट्रेनों के संचालन में अक्सर देरी होती है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेलवे ट्रैक को डबल लाइन किए जाने की मांग रखी गई।
विज्ञापन


रेल यात्री कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि इससे पहले भी सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से कई नई गाड़ियां शुरू हुई हैं, जिससे रेल यात्रियों को सुविधा मिली है और अनेक रेलवे संबंधी समस्याओं का समाधान हुआ है। समिति को उम्मीद है कि इस बार भी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इस अवसर पर पवन शर्मा एडवोकेट (संरक्षक), लाजपत राय सिंगला (कोषाध्यक्ष), रोहन मित्तल (पार्षद) तथा मनोज दुआ एडवोकेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


n
गाड़ी संख्या 11841-11842 कुरुक्षेत्र–खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस का विस्तार नरवाना तक किया जाए।

n
बीकानेर–हिसार–हरिद्वार गाड़ी संख्या 14718 व 14717 को वाया नरवाना–कैथल चलाया जाए।

n
कैथल से दिल्ली के लिए वाया कुरुक्षेत्र, करनाल व पानीपत नई रेल सेवा शुरू की जाए।

n
गाड़ी संख्या 54039-54042 कुरुक्षेत्र–जींद को दोबारा संचालित किया जाए।

n
कुरुक्षेत्र–नरवाना रेल लाइन को डबल लाइन में बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed