{"_id":"6860490e5cac9b7e3b083bca","slug":"increase-patrolling-to-prevent-chain-snatching-and-theft-sp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-680144-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन लूट व चोरी रोकने के लिए गश्त बढ़ाएं : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन लूट व चोरी रोकने के लिए गश्त बढ़ाएं : एसपी
Sun, 29 Jun 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस लाइन में शनिवार को एसपी आस्था मोदी ने डीएसपी, थाना प्रबंधकों और चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि चेन लूट और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाएं और सतर्कता बरतें।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एसपी ने कहा कि थाना प्रबंधक और डीएसपी सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और संजीदगी से ड्यूटी निभाएं। कर्तव्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जबकि बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति हर हाल में लागू की जाए। एसपी ने संगीन मामलों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए नियमित गश्त, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जाए और आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखा जाए।
विज्ञापन
एसपी ने सभी अधिकारियों से कहा कि थानों में आने वाली शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाते हुए मादक पदार्थ तस्करी के स्रोतों पर भी शिकंजा कसा जाए।
बैठक में डीएसपी बीरभान सिंह, कुलदीप बेनीवाल, ललित कुमार, गुरविंद्र सिंह, सुशील प्रकाश सहित सभी क्राइम यूनिट प्रभारी, थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।