फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Increase enrollment in government schools: Deputy Commissioner

सरकारी स्कूलों में बढ़ाएं दाखिले : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Increase enrollment in government schools: Deputy Commissioner
अ​धिकारियों को समीक्षा बैठक में निर्देश देतीं उपायुक्त अपराजिता। प्रवक्ता
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी जुलाई सत्र में सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों के दाखिले सुनिश्चित करें। ड्रॉपआउट दर को कम करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। स्कूल खुलने से पहले सभी विद्यालयों में लैब, खेल मैदान, शौचालय और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

वीरवार को लघु सचिवालय में समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले के 594 राजकीय विद्यालयों में वर्तमान में 89,238 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि दाखिलों, विद्यार्थियों की उपस्थिति और आउट ऑफ स्कूल बच्चों से संबंधित पिछले तीन माह और गत वर्ष की तुलनात्मक रिपोर्ट तैयार की जाए। शिक्षा, खेल, विज्ञान, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की विस्तृत सूची तैयार कर उन्हें सम्मानित करें। गत वर्ष और वर्तमान वर्ष की उपलब्धियों की अलग-अलग रिपोर्ट भी तैयार करने को कहा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सुपर-100 योजना के तहत आईआईटी-जेईई एडवांस परीक्षा में जिले के सात विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है जिसके कारण कैथल प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहा। सफल विद्यार्थियों में प्रतिष्ठा पांचाल (देवबन), रवि कुमार (सीवन), हर्षदीप (बाता), नवीन कुमार (धौंस), राहुल (बालू), हिमांशु (टीक) और अमन (सेरधा) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकसित भारत बिल्डथॉन में राजकीय विद्यालय, क्योड़क का चयन

इसके अलावा विकसित भारत बिल्डथॉन में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, क्योड़क का चयन हुआ है। यह हरियाणा का एकमात्र सरकारी विद्यालय है, जिसे इस प्रतियोगिता में स्थान मिला है। विद्यालय की पीजीटी केमिस्ट्री शिवानी के मार्गदर्शन में पलक देवी, पंकज कुमार, प्रेषित शर्मा, पलक और तमन्ना ने अपना नवाचार प्रस्तुत किया। राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय डोहर की छात्रा मन्नत तृतीय रही। वहीं सांस्कृतिक प्रतियोगिता-2025 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ने एकल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया जबकि राजकीय विद्यालय शेरगढ़ ने स्किट प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अधिकारियों को समीक्षा बैठक में निर्देश देतीं उपायुक्त अपराजिता। प्रवक्ता

अधिकारियों को समीक्षा बैठक में निर्देश देतीं उपायुक्त अपराजिता। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed