फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Inauguration of 17 streets worth Rs 90 lakh in Ward-1

Kaithal News: वार्ड-एक में 90 लाख से 17 गलियों का उद्घाटन

Tue, 28 Jan 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 28 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of 17 streets worth Rs 90 lakh in Ward-1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने सोमवार को शहर में विभिन्न वार्डों में करोड़ों रुपये के विकास कार्याें के शिलान्यास और उद्घाटन किए। इसके तहत अध्यक्ष वार्ड नंबर 31 में 18 लाख से बनने वाली गली का शिलान्यास किया। साथ ही जवाहर पार्क में आठ करोड़ रुपयेे से ई-लाइब्रेरी बनाने की भी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूरे शहर में करीब 2.30 करोड़ से 7777 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि शहर में विकास कार्य करवाना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वार्डों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। इतने विकास कार्य आज तक किसी भी सरकार व नप अध्यक्ष के कार्यकाल में नहीं हुए हैं, जितने अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में इस कार्यकाल में हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वार्डों में इससे पहले कभी एक साथ 17 गलियों का निर्माण कार्य पूरा होते हुए किसी पार्षद व वार्ड वासियों ने देखा है, जो अब वार्ड नंबर एक में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद बलराज के वार्ड नंबर एक में 17 गलियों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। ये गलियां 90 लाख रुपये से बनकर तैयार हुई हैं। उन्होंने पार्षद बलराज के साथ इन गलियों का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश गर्ग नौच, पार्षद प्रवेश शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि धर्म, पार्षद विकास , सिंद्र पहलवान, आशा रानी, विजय भारद्वाज, सेवानिवृत पालिका अभियंता राजकुमार शर्मा भी मौजूद रहे।।

अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने इससे पहले वार्ड नंबर-31 में 18 लाख रुपये से बनने वाली गली का भी शिलान्यास किया। इस दौरान पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र पहलवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व इन दोनों कार्यक्रमों में पहुंची नप चेयरपर्सन का वार्ड वासियों को स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इसी वार्ड में माजरा बस्ती में 28 लाख रुपये से सामुदायिक केंद्र व चौपाल का निर्माण कार्य भी चल रहा है, जो जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ अन्य वार्डों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। नगर परिषद की तरफ से शहर में दो करोड़ से 30 लाख रुपये से नई स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। जल्द ही शहर के हर वार्ड में नई स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। कहां-कहां लाइट लगाई जानी हैं, इसके लिए सर्वे किया जा चुका है। इससे पहले भी हजारों लाइटें नगर परिषद पिछले दो सालों में लगा चुका है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में 20 काॅलोनी वैध हुई थीं। इनमें विकास कार्य शुरू हो चुके हैं। करीब 25 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ करीब 13 अन्य कॉलोनियों को वैध करने के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। उम्मीद है कि ये कॉलोनियां भी जल्द वैध हो जाएंगी।

उन्होंने बताया कि शहर के सिटी थाना के नजदीक मल्टी लेवल पार्किंग बनेगी। इसके निर्माण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। करीब 20 करोड़ रुपये से यह पार्किंग स्थल बनेगा। इसके साथ जवाहर पार्क में आठ करोड़ रुपये ये ई-लाइब्रेरी बनेगी। इसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है। इस ई-लाइब्रेरी के बनने से युवाओं को परीक्षाओं की तैयारी करने में बेहतरीन सुविधा मिलेगी।

संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूसरे कार्यकाल में उनके नेतृत्व में बनी सरकार के 100 दिन पूरा होने पर सोमवार को जिले में कामकाजी अभिभावकों के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री ने 18 क्रेच का उद्घाटन कर तोहफा दिया। उन्होंने चंडीगढ़ से पूरे प्रदेश की 324 क्रेच का उद्घाटन किया। इसमें कैथल की 18 क्रेच शामिल हैं।

जिलास्तर पर पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने क्रेच का व बलराज नगर में नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने क्रेच कम आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। सुबह 11 बजे एडीसी पुलिस लाइन मैदान में पहुंचें। जहां उन्होंने उद्घाटन पट्ट का अनावरण किया। रिबन काटकर विधिवत रूप से इसका शुभारंभ किया।

एडीसी ने बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने खिलौनों से लेकर स्टोर रूम में रखने सामान को जांचा। इसके बाद प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स से थर्मामीटर की जांच की। इसके बाद बच्चों के वजन करने की मशीन पर स्वयं का व एक अन्य बच्चे का वजन भी करवाया। उन्होंने रसोई में रखे सामान का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी हासिल की।

एडीसी ने कहा कि सरकार ने कामकाजी अभिभावकों को यह अच्छी सुविधा प्रदान की है। यहां बच्चों के लिए कार्य के घंटों में खान-पान, खिलौनों की सभी तरह की सुविधा है। यहां एक टाइम-टेबल अनुसार बच्चों को खाना दिया जाता है। बच्चों को खिलाया जाता है।

सरकार ने यह सुविधा ऐसे अभिभावकों को दी है, जो महंगे क्रेच में बच्चों को नहीं भेज सकते और उन्हें काम करना भी जरूरी है। यहां पुलिस लाइन में 158 कामकाजी महिला पुलिस कर्मचारी हैं। जिनके बच्चे यहां दिन में आ सकते हैं।

वहीं, बलराज नगर में आंगनबाड़ी केंद्र के साथ बनाए गए क्रेच का उद्घाटन कैथल नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने किया। उन्होंने पहले उद्घाटन पट्ट का अनावरण किया।

ये हैं केंद्र ः आंगनबाड़ी एवं क्रेच में कैथल शहरी ब्लॉक में बलराज नगर, अर्जुन नगर, नानकपुरी कॉलोनी, नेहरू गार्डन कॉलोनी, फ्रेंडस कॉलोनी, पटेलनगर, अंबेडकर नगर ऋषि नगर, सनसिटी, छज्जु कुंड व रजनी कॉलोनी में आंगनबाड़ी केंद्रों में के्रच केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही कैथल शहरी ब्लॉक में पुलिस लाइन कैथल, पूंडरी ब्लॉक कौल में दो, भाणा, करोड़ा, पूंडरी व चंदलाना में क्रेच केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed