फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   In the Bhavani temple of Cheeka, the crowd gathered on the night of Shiva

चीका के भवानी मंदिर में शिव रात्रि पर उमड़ी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
In the Bhavani temple of Cheeka, the crowd gathered on the night of Shiva
In the Bhavani temple of Cheeka, the crowd gathered on the night of Shiva - फोटो : Kaithal
भवानी मंदिर चीका में शिव रात्रि के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं की कतारें लग गई थीं। संस्था के प्रधान राजीव शर्मा, कृष्ण धीमान, हरजिंदर जांगड़ा, अजय शर्मा, रविन्द्र बिंदल, राजपाल राविश व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। मंदिर को भव्य ढंग से सजाया गया। साथ ही पूरा दिन यहां संकीर्तन चला। हरिद्वार से लाए गंगाजल से लोगों ने जलाभिषेक किया। मंदिर के बाहर मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति प्रभातफेरियां निकाली गई। समिति के प्रधान संजय आहूजा शंटी ने बताया कि यह प्रभातफेरियां श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में स्वामी ज्ञानानंद महाराज असीम प्रेरणा से निकाली जा रही है। शुक्रवार को 8वीं प्रभातफेरी समाजसेवी सुभाष मिस्त्री द्वारा ओम पैलेस सीवन में करवाई गई। दीप प्रज्वलित करके प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। भजन तेनु रोज बुलाएंगे, सुध बुध भूल अपनी राधे राधे गाएंगे, पर श्रद्धालु झूम उठे। इसके बाद आरती व गीता का पाठ किया गया व प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधान संजय आहूजा शंटी, पूर्व प्रधान सुरेश सरदाना राजू, सुभाष मिस्त्री, सोनू, भीषू चौधरी, अनमोल चौधरी, विक्रम धीमान, हरदीप नागपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed