{"_id":"646ba30ef1bb9342be058587","slug":"in-nauch-village-of-kaithal-people-got-angry-with-the-notice-of-pnb-bank-locked-the-bank-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: नोटिस से भड़के लोग, बैंक में लगाया ताला, बोले- ग्रामीणों के जो पैसे हड़पे हैं, वे पैसे वापस करे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: नोटिस से भड़के लोग, बैंक में लगाया ताला, बोले- ग्रामीणों के जो पैसे हड़पे हैं, वे पैसे वापस करे बैंक
Mon, 22 May 2023 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 22 May 2023 10:44 PM IST
सार
पंजाब नेशनल बैंक की नौच गांव की शाखा में करोड़ों के घोटाले का मामले में लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बोले कि ग्रामीणों के जो पैसे हड़पे हैं, बैंक वे पैसे वापस करे। एसडीएम संजय कुमार ने आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत करवाया।
विज्ञापन
गांव नौच में बैंक के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के कैथल में पंजाब नेशनल बैंक की गांव नौच में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बैंक ने अपनी ऋण की वसूली के लिए लोगों को नोटिस जारी कर दिए। इससे सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने एकत्रित होकर बैंक में ताला लगा दिया। लोगों का कहना है कि बैंक पहले उपभोक्ताओं से ठगी गई रकम वापस करे। मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम संजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर बैंक का ताला खुलवाया।
विज्ञापन
करीब एक महीने पहले जिले के नौच गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के कैशियर रामबीर ने करोड़ों रुपये का घोटाला किया था। इस मामले में पुलिस ने कैशियर को गिरफ्तार भी कर लिया था। अभी तक उससे रुपयों की रिकवरी नहीं हो पाई है। इस मामले में अभी तक बैंक प्रबंधन को 90 से अधिक शिकायतें दी गई हैं। पुलिस व बैंक की जांच में अब तक कैशियर की ओर से 4.95 करोड़ रुपये का घोटाला करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही बैंक के पूर्व प्रबंधक और पूर्व उपप्रबंधक को निलंबित किया गया है। ग्रामीण विक्रम ने आरोप कहा कि बैंक अधिकारियों का बचाव कर रहा है। उन्हें एक महीने के बाद भी रुपये वापस नहीं मिले हैं। अकेले नौच गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के सैकड़ों उपभोक्ताओं के साथ धोखा हुआ है। ऊपर से बैंक ने लोगों को ऋण वसूली के लिए नोटिस भेजे हैं, जो गलत है। पहले बैंक लोगों को उनका रुपया लौटाए। तभी आगे की कार्रवाई करे।
विज्ञापन
एलडीएम सुरेंद्र कुमार नंदा ने कहा कि नोटिस जारी किए जाने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। लोग अपने पैसे की रिकवरी चाह रहे हैं, उन्हें बताया गया है कि जांच में समय लग रहा है। जल्द ही जांच पूरी होने पर इस संबंध में फैसला होगा। एसडीम संजय कुमार ने ग्रामीणों को दोबारा से जांच करने का आश्वासन दिया और जांच के दौरान आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी भरोसा दिया है।