फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Improve your health by doing yoga: Indramohan

योग कर स्वास्थ्य को बनाएं बेहतर : इंद्रमोहन

Thu, 22 May 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 22 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Improve your health by doing yoga: Indramohan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट चीका ने ताऊ देवीलाल पार्क चीका में योग विज्ञान शिविर का आयोजन किया। इसमें काफी संख्या में योग साधक भाग ले रहे हैं, जिन्हें रोगानुसार योग सिखाया जा रहा है।

तहसील प्रभारी चरणदास गुप्ता व युवा तहसील प्रभारी महावीर प्रजापति व वरिष्ठ योग शिक्षक इंद्र मोहन मित्तल ने तड़ासन, त्रियक तड़ासन, त्रिकोणासन, कोणासन, सूर्य नमस्कार विधि सीखाया। उन्होंने कहा कि ऐसे आसन करने से कमर व पसलियों के दर्द में राहत मिलती है।
विज्ञापन


इंद्रमोहन ने कहा कि योग करके स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग करने से कद में वृद्धि होती है। शरीर सुंदर व सुडौल बनता है। हृदय व फेफड़ा मजबूत बनता है। सूर्य नमस्कार सभी आसनों का राजा है इससे शुद्ध रक्त मस्तिष्क को मिलता है, जिससे आंख, नाक, कान आरोग्य बनता है। थायराइड व मोटापा को कम करता है। उन्होंने कहा कि रोजाना योग करके जीवन शैली में परिवर्तन लाकर व्यक्ति के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न प्रकार के प्रणायाम विधि बताते हुए वरिष्ठ योग शिक्षक ईश्वर सिंगला डिंपल कुमार दीपक जिंदल रामपाल चावला सुशील जिंदल ने साधकों को भ्रस्तिका, कपाल भांति, बह्यप्रणायम, नवली उद्गीत, अनुलोम विलोम, उद्गीत प्राणायाम व भ्रामरी प्रणव प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ रहने के गुर बताए गए।


उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर के आंतीय अंग व स्नायु तंत्र मजबूत होते हैं। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी गुरमीत सीड़ा, जयभगवान, संतराम, कश्मीर लाल गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed