फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Impressive tableaux were taken out in the city, and the Ramlila concluded with the burning of the effigy of Ravana.

Kaithal News: नगर में निकाली आकर्षक झांकिया, रावण दहन के साथ रामलीला का हुआ समापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Impressive tableaux were taken out in the city, and the Ramlila concluded with the burning of the effigy of Ravana.
भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण की निकाली जा रही झांकी। संवाद - फोटो : घायल युवक का ट्रामा सेंटर में होता उपचार, जानकारी जुटाती पुलिस। संवाद
कलायत। मंगलवार को दशहरे के पावन पर्व पर शिव रामलीला क्लब के तत्वावधान में शहर में भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण और उनके परिवार की अत्यंत आकर्षक और सजीव झांकियां निकाली गईं। इस दौरान पूरे शहर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय नजर आया। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और आरती उतारकर झांकी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों की ओर से शहरवासियों को प्रसाद वितरित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिव रामलीला क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले करीब 10 दिनों से स्थानीय अग्रसेन पार्क में रामलीला का भव्य मंचन किया जा रहा है। प्रतिदिन रात को रामलीला के विभिन्न प्रसंगों को देखने के लिए शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

रावण दहन के साथ हुई पारंपरिक रावण पूजा
दशहरे के इस खास मौके पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक स्वरूप रावण दहन का मुख्य आयोजन किया गया। दहन से पहले परंपरा के अनुसार शहर में रावण के पुतले और उसकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भारी तादाद में मौजूद श्रद्धालुओं ने बुराइयों का त्याग कर धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा कलायत शहर गूंज उठा। रावण दहन का यह उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण की निकाली जा रही झांकी। संवाद

भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण की निकाली जा रही झांकी। संवाद- फोटो : घायल युवक का ट्रामा सेंटर में होता उपचार, जानकारी जुटाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed