फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Importance of national service explained through song

Kaithal News: गीत के माध्यम से बताया राष्ट्रीय सेवा का महत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Importance of national service explained through song
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में एनएसएस की सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। छात्रा शिवानी ने गीत के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा के महत्व के बारे में बताया। कविता पाठ और भाषण के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा और समर्पित की भावनाओं की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

प्रभारी रेनू बाला ने सभी को 24 सितंबर एनएसएस की स्थापना दिवस, उद्देश्य एवं महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा राष्ट्रीय सेवा निस्वार्थ भाव से सेवा करना और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना सिखाती है। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि छात्राओं को व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रीय हित के लिए कार्य करना चाहिए। सायंकालीन प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने स्वयं सेविकाओं को जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर कार्यक्रम की अधिकारी डॉ़ कुमारी दीपा, रेनू बाला, कमलेश, दीप्ता और मोनिका उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed