फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Imbibe the words of Guru Ravidas Ji: Narendra

Kaithal News: गुरु रविदास जी की वाणी को करें आत्मसात ः नरेंद्र

Mon, 09 Feb 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 09 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Imbibe the words of Guru Ravidas Ji: Narendra
8केएलटी5: नरेंद्र जुलानीखेड़ा का सम्मान करते कार्यक्रम के आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती उत्सव श्रृंखला के तहत गांव बालू की गादड़ा पट्टी स्थित आंबेडकर भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गांव जुलानीखेड़ा के सरपंच व भाजपा बालू मंडल अध्यक्ष नरेंद्र जुलानीखेड़ा ने कहा कि गुरु रविदास जी की वाणी और संदेशों को जीवन में उतारने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने ऊंच-नीच के भेद को समाप्त करने, नारी शिक्षा को बढ़ावा देने और कर्म को महानता का आधार मानने का संदेश दिया। नरेंद्र जुलानीखेड़ा ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने भक्ति आंदोलन के माध्यम से समाज को जागरूक किया, जबकि भारत रत्न डॉ. आंबेडकर ने शिक्षा के माध्यम से सामाजिक चेतना फैलाने का कार्य किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आंबेडकर सोसायटी जुलानीखेड़ा के प्रधान मनोज कुमार, नरसी राम, मोतीराम जगलान, प्रवीण कुमार, ईश्वर, सुनील कुमार, मनोहर, दलीप सिंह, शमशेर, बालू मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed