फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Illegal parking outside Government Girls School became a problem

कैथल: राजकीय कन्या स्कूल के बाहर बनी अवैध पार्किंग बनी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Illegal parking outside Government Girls School became a problem
राजकीय कन्या स्कूल के बाहर मुख्य द्वार पर बनी अवैध पार्किंग छात्राओं और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मुख्य द्वार के दोनों ओर गाडियों की लाइन लगी रहने से छात्राओं के साथ बाजार में आने- जाने वाले लोगों को निकलने का रास्ता नहीं मिल पाता है। वहीं छात्राओं को स्कूल में प्रवेश करने व छुट्टी के दौरान स्कूल से बाहर निकलना काफी मुश्किलों भरा रहता है। क्षेत्र के लोगों के मुताबिक स्कूल के पास थाना हाेने के बाद भी पुलिस इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रामनिवास, राजेंद्र, सिमरजीत, सुनीता ने बताया कि बाजार में जाने वाले लोग स्कूल व उनकी दुकानें के सामने अपनी मनमर्जी से वाहनों को खड़ा कर कई- कई घंटे तक नहीं आते हैं। यदि किसी को यहां गाड़ी खड़ी न करने को कहा जाए तो चालक झगड़ा करने लगते हैं। अवैध पार्किंग के कारण दुकानदारी करने में भी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को समस्या के बारे में अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। प्रशासन को पार्किंग की सही जगह सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि लोगों को आने- जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

अनिल गुलाटी ने बताया कि बाजार की गलियां छोटी होने के कारण गाड़ी आगे नहीं जा सकती। इसलिए लोग यहां गाड़ी खड़ी करके चले जाते हैं। इसी कारण स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं और लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सरकार को इस समस्या का जल्द समाधान कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर वासी राजकुमार गांधी ने बताया कि स्कूल से लेकर सिटी थाना तक जाम की स्थिति रहती है। लोग सडक़ के बीच में गाड़ियां खड़ी कर इधर- उधर चले जाते है। छुट्टी के समय छात्राओं को काफी समस्या आती है। दोपहिया वाहन भी यहां से निकल नहीं सकते हैं। यदि कोई रात के समय इस चौक पर आ जाए तो यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

यातायात प्रभारी मुखत्यार सिंह का कहना है कि स्पेशल अभियान चलाकर अवैध पार्किंग को हटाया जाएगा। अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed