{"_id":"693f038d9d0c9cda9b0807f4","slug":"illegal-hoardings-of-private-institutions-and-political-parties-are-installed-in-the-city-without-permission-kaithal-news-c-245-1-kht1002-142131-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शहर में बिना अनुमति के लगे है निजी संस्थान और राजनीतिक दलों के अवैध होर्डिंग्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शहर में बिना अनुमति के लगे है निजी संस्थान और राजनीतिक दलों के अवैध होर्डिंग्स
Mon, 15 Dec 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
डिवाइडर पर लगा बोर्डं
कैथल। शहर में जींद रोड पर सड़क के दोनाें ओर निजी संस्थानों , कोंचिग सेंटरों, दुकानों और अन्य संस्थानों के होर्डिंग बिना अनुमति के लगाए गए हैं। इनसे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा बिजली के खंभों, डिवाइडरों, पेड़ों और सरकारी संपत्तियों पर जगह-जगह बड़े-बड़े होर्डिंग्स और पोस्टर से शहर की सुंदरता बिगड़ रही है।
चुनाव के बाद भी कई नेताओं और राजनीतिक दलों ने पोस्टर और बैनर अब तक नहीं हटाए गए हैं। निजी संस्थानों कि ओर से लगाए गए होर्डिंग्स से नगर परिषद को राजस्व का बड़ा नुकसान हो रहा है। नियमानुसार होर्डिंग लगाने के लिए शुल्क और अनुमति आवश्यक है, लेकिन अधिकांश संस्थान बिना किसी स्वीकृति के ही प्रचार सामग्री लगा रहे हैं। इससे एक ओर जहां परिषद की आय प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी ओर अव्यवस्थित होर्डिंग्स यातायात में भी बाधा बन रहे हैं। कई स्थानों पर ये होर्डिंग्स वाहन चालकों की दृश्यता को प्रभावित कर दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकते हैं। लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि जींद रोड़ सहित पूरे शहर में एक व्यापक अभियान चलाकर सभी अवैध होर्डिंग्स को हटाया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। साथ ही, भविष्य में बिना अनुमति होर्डिंग लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर की सुंदरता बनी रहे और नगर परिषद के राजस्व की भी रक्षा हो सके। हालांकि नगर परिषद अफसरों का दावा है कि अवैध होर्डिंग हटाने और जुर्माना लगाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
नगर परिषद की ओर से अवैध होर्डिंग्स उतारने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। शहर में जहां भी होर्डिग्स लगे हैं उन्हें उतारा जाएगा और उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा
विज्ञापन
कपिल शर्मा, जिला नगर आयुक्त