{"_id":"68225063ba9c5fec640eec63","slug":"ignoring-orders-people-are-burning-crop-residues-kaithal-news-c-18-1-knl1004-645213-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आदेशों को दरकिनार कर जला रहे फसल अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आदेशों को दरकिनार कर जला रहे फसल अवशेष
Tue, 13 May 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 13 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। फसल अवशेष न जलाने के लिए सरकार लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। बावजूद इसके कुछ किसान सुधरने को तैयार नहीं है। उप मंडल कार्यालय के नजदीक सोमवार को अपराह्न करीब 3:30 एक किसान ने खेतों में गेहूं अवशेषों में आग लगा दी। आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया।
उप मंडल कार्यालय में मौजूद लोगों ने किसान को खेत में आग न लगाने के लिए कहा। इस बीच आग ने खेत के किनारे खड़े कुछ पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जो बुरी तरह झुलस गए।
आरोपी किसान ने बताया कि उसको अपने पशुओं के लिए चारे की बिजाई करनी है। गेहूं के अवशेष जमा करने वाली मशीन को सूचित किया गया था लेकिन बार-बार सूचित करने के बाद भी मशीन नहीं पहुंची।