Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   IG College students won 12 awards at the Rang-e-Noor festival

Kaithal News: रंग-ए-नूर उत्सव में आईजी कॉलेज की छात्राओं ने जीते 12 पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
IG College students won 12 awards at the Rang-e-Noor festival
विजेता छात्राओं के साथ स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी (पीजी) महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने रंग-ए-नूर वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 पुरस्कार हासिल किए।
एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल में पांच नवंबर को आयोजित इस उत्सव में छात्राओं ने गायन, रागिनी, भाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टर निर्माण, नारा लेखन और कविता पाठ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हरियाणा समूह गान प्रतियोगिता में प्रियंका एवं समूह ने प्रथम स्थान हासिल कर 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता। रागिनी प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष की प्रियंका और भाषण प्रतियोगिता में बीएससी अंतिम वर्ष की पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


रंगोली और चित्रकला में भी दिखाया हुनर
रंगोली प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की स्नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बीए अंतिम वर्ष की शुभाना को सांत्वना पुरस्कार मिला। मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष की श्वेता ने तृतीय और बीए द्वितीय वर्ष की खुशबू ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर और कविता पाठ में भी मिली सफलता
पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की सेजल ने द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की मानसी को सांत्वना पुरस्कार मिला। कविता पाठ प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की निशु ने द्वितीय स्थान और बीएससी अंतिम वर्ष की सुरिता ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
--------
नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान वालों को 3100 रुपये, तृतीय स्थान वालों को 2100 रुपये और सांत्वना पुरस्कार विजेताओं को 500 रुपये की नकद राशि दी गई। हरियाणवी समूह गान में प्रथम स्थान हासिल करने पर समूह को विशेष रूप से 11 हजार रुपये प्रदान किए गए। विजेता छात्राओं को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र दिए गए।


कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां छात्राओं के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ाने के साथ व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी डॉ. श्वेता तंवर ने भी छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी जताई। इस अवसर पर प्रो. दीपा अत्री, प्रो. सपना, प्रो. अरुणा और प्रो. पिंकी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed