फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   If you want to stay healthy then stay away from addiction

Kaithal News: स्वस्थ रहना है तो नशे से रहें दूर

Fri, 15 Aug 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 15 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
If you want to stay healthy then stay away from addiction
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल की अध्यक्षता में नशा मुक्ति जागरूकता सेल, महिला प्रकोष्ठ और तंबाकू निषेध समिति की नोडल अधिकारी डॉक्टर मुकेश चहल के निर्देशन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने पौधारोपण, शपथ ग्रहण तथा जागरूकता रैली निकाली।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए। साथ ही कहा गया कि स्वस्थ रहना है तो नशे से दूर रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण से किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य अपने छात्रों को स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। यह तभी संभव हो सकता है जब हम देश में हरित क्रांति लाने की बात सोचेंगे। जिसके लिए हम सबको मिलजुल कर इस अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा की इसको संभव बनाने के लिए युवाओं को एक मुहिम चलानी होगी जिसके अंतर्गत हमें नशा मुक्त भारत अभियान का अनुसरण करते हुए नशे को जड़ से समाप्त करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की संयोजिका डॉ.मुकेश चहल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशीले पदार्थों के सेवन से बचने के लिए जागरूक किया। इस दौरान छात्रों ने नशीली दवाओं के सेवन के खिलाफ लड़ने और अपने समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed