फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   If you want to quit addiction, help is ready

Kaithal News: नशा छोड़ना चाहते हैं तो सहायता है तैयार

Fri, 16 May 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 16 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
If you want to quit addiction, help is ready
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नशा मुक्ति अभियान के तहत एसपी आस्था मोदी के दिशा-निर्देशों पर पुलिस विभाग और शाह अस्पताल कैथल के सहयोग से आंबेडकर भवन, कलायत में तीन दिवसीय नि:शुल्क नशा मुक्ति मेडिकल शिविर की शुरुआत की गई। यह शिविर 17 मई तक तक चलेगा। शिविर का शुभारंभ डीएसपी कलायत ललित कुमार ने किया।

शिविर में नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए मदद चाहने वाले व्यक्तियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा भी दी गई। इस दौरान डीएसपी ललित कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग अभियान चलाकर लगातार आमजन को नशा ना करने के बारे में जागरूक कर रहा है। एएसआई ओमप्रकाश व एचसी सुनील की टीम विभिन्न स्थानों पर लगातार आमजन को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन को नशे की बुराइयों से अवगत करवाना तथा नशे के आदी युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ना है। नशा एक ऐसी बुराई है जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ-साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह हॉस्पिटल के सहयोग इस मेडिकल शिविर का आयोजन करने पर डीएसपी द्वारा डॉक्टर एमएस शाह का धन्यवाद किया गया। डीएसपी ने कहा की जो व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है, वो कैंप के दौरान दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक मुफ्त दवा ले सकता है। कार्यक्रम में डॉ. एमएस शाह, थाना कलायत एसएचओ एसआई जयभगवान, शाह अस्पताल से डॉ. आरिफ अब्दुला, डॉ. संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed