{"_id":"6abbfb17bc1bc175c4052661","slug":"if-you-do-not-wish-to-opt-for-crop-insurance-submit-a-declaration-to-the-bank-within-one-week-kaithal-news-c-245-1-kht1014-155814-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फसल बीमा नहीं करवाना तो एक सप्ताह में बैंक में दें घोषणा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फसल बीमा नहीं करवाना तो एक सप्ताह में बैंक में दें घोषणा पत्र
विज्ञापन
कैथल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक रविंद्र जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को सरकार ने ऐच्छिक कर दिया है। जो किसान अपनी फसल का बीमा नहीं करवाना चाहते, उन्हें अंतिम तिथि से एक सप्ताह पहले संबंधित बैंक में ऑप्ट-आउट घोषणा पत्र जमा करवाना होगा। किसानों से समय पर घोषणा पत्र जमा करवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत खरीफ सीजन में धान, बाजरा, मक्का और कपास और रबी सीजन में गेहूं, चना, जौ, सरसों और सूरजमुखी का बीमा किया जाता है। खरीफ 2026 में धान का प्रति एकड़ प्रीमियम 902.97 रुपये, बाजरा का 535.29, मक्का का 463.07 और कपास का 2309.54 रुपये है। रबी सीजन 2025-26 में जिले के 3515 किसानों की फसलों का बीमा किया गया था। किसानों के खातों से 74.81 लाख रुपये की प्रीमियम राशि काटी गई। अब तक 151 किसानों के खातों में क्लेम की राशि भेजी जा चुकी है। खरीफ सीजन में 30 लाख रुपये का क्लेम किसानों को दिया गया है। खरीफ 2026 में जिले के 2608 किसानों की फसलों का बीमा किया गया है।
ई-केवाईसी पूरी रखें किसान...
उपनिदेशक ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना छह हजार रुपये की सहायता दी जाती है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है। किसानों को योजना का लाभ जारी रखने के लिए ई-केवाईसी और बैंक विवरण अपडेट रखना जरूरी है। कैथल में 23वीं किस्त के तहत 70 हजार 4 किसानों को 14 करोड़ 8 हजार रुपये की राशि दी गई। अब तक 23 किस्तों में जिले के किसानों को कुल 4 अरब 93 करोड़ 44 लाख 76 हजार रुपये का लाभ मिल चुका है।