फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   If you do Jyoti Seva for 40 days, your wish is fulfilled.

यहां चालीस दिन तक ज्योति सेवा करने पर होती है मनोकामना पूर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
If you do Jyoti Seva for 40 days, your wish is fulfilled.
कैथल। आज जहां पर गुरुद्वारा श्री मंजि साहिब है, वहां हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी ने रात्रि विश्राम किया था। कैथल शहर में आज जहां गुरुद्वारा नीमसाहिब है उस जगह पर उपदेश दे रहे थे। उनके सेवादारों ने नगर के अंदर पधारने का आग्रह किया। श्री गुरु तेग बहादुर जी शहर के अंदर आए और उस जगह पर बैठकर लोगों के दुख दूर किए, जहां आज गुरुद्वारा मंजि साहिब बना हुआ है।
विज्ञापन

मंदिर के हेड ग्रंथी साहब सिंह ने बताया कि नौंवी पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी दिल्ली सल्तनत को कड़ा जवाब देने के लिए दिल्ली जाते समय कैथल आए थे। उन्होंने पहले उस समय के शहर से बाहर नीम के पेड़ के नीचे बैठकर उपदेश दिया। इसके बाद उनके श्रद्धालु तरखान सिख और बनिया सिख ने उन्हें शहर के अंदर पधारने का आग्रह किया। इसके बाद गुरु जी यहां पहुंचे, जहां आज गुरुद्वारा मंजि साहिब परिसर है। यहां उन्होंने पूरी रात विश्राम किया। तरखान सिख ने गुरु जी से विनती की कि उन्हें आशीर्वाद दें कि उन्हें औलाद हो जाए। उनके पास औलाद नहीं थी। इस पर गुरुदेव ने उन्हें वरदान दिया कि इस जगह पर पूजा करते रहना, तुम्हारा वंश कई पीढ़ियों तक जाना जाएगा। उसने वहां पूजा की तो उन्हें संतान सुख की प्राप्ति हुई। हेड ग्रंथी ने बताया कि आज भी यहां 40 दिन तक लगातार ज्योति की सेवा करने पर विशेष मनोकामना भी पूर्ण हो जाती है।
विज्ञापन

इसी गुरुद्वारे में लिखा गया समूची सिखी का इतिहास
गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी बताते हैं कि महान कवि भाई संतोख सिंह ने इसी गुरुद्वारे में बैठकर सूरजप्रकाश नामक ग्रंथ लिखा। इसमें संपूर्ण सिखी का इतिहास संकलित है। यही सबसे पहली पुस्तक थी जिसमें सिखों का पूरा इतिहास शामिल किया गया था। इस कारण भी यह गुरुद्वारा पूरे सिख समाज में विशेष श्रद्धा का केंद्र है। इस गुरुद्वारे का भव्य भवन अभी निर्माणाधीन है। एसजीपीसी की मदद से गुरु तेग बहादुर सेवा दल इसका निर्माण करा रहा है। इसमें तीन मंजिला भवन को अत्याधुनिक तकनीक के आधार पर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed