फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   If action is not taken then summon will be issued : DC

कार्रवाई नहीं की तो जारी किया जाएगा समन : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
If action is not taken then summon will be issued : DC
02-कैथल। लघु सचिवालय के हॉल में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए - फोटो : Kaithal
कैथल। ‘शहर में चल रहे चारे के टाल के कारण आसपास मंडराने वाले पशु दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। यहां तक की मुख्यमंत्री के काफिले में भी पशु आने से रूट बाधित हुआ था। अब यदि नगर परिषद अधिकारियों ने शहर में चल रहे चारे के टाल पर कार्रवाई नहीं की तो उन्हें बतौर जिला मजिस्ट्रेट सम्मन जारी किया जाएगा।‘ यह बात डीसी प्रदीप दहिया ने लघु सचिवाय स्थित सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कही। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि शहर की आबादी के बीच चारे के टाल बंद करवाए जाएं ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने, बैंकों व अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों की व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए। बैठक में नगर परिषद अधिकारियों से उन्होंने चारे के टाल पर की गई कार्रवाई और शहर में जाम की स्थिति से निपटने के संबंध में जवाब तलब भी किए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में गंभीरता से काम किया जाए। सड़क के गड्ढों को भरने के लिए पीडब्ल्यू विभाग को नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा कि काम जमीनी स्तर पर करवाए जाएं।
विज्ञापन

बैठक में एनएचआई के अधिकारियों ने मुख्य मार्गों पर सात में से छह अवैध कट बंद करने की जानकारी दी। इस पर डीसी ने कहा कि जो अवैध कट बचे हैं, उन्हें भी तुरंत बंद किया जाए। ये हादसों का कारण बनते हैं। उन्होंने कलायत के गांव बाता के पास गैस एजेंसी को निर्देश दिए सड़क पर रखे गए पाइप को नियमानुसार रखवाए और वहां पर संकेतक बोर्ड लगवाए। डीसी ने गांव पाड़ला व बाबा लदाना में सड़क ठीक होने पर अधिकारियों की पीठ भी थपथपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए सांकेतिक चिह्न लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सांकेतिक बिंदुओं के पास खड़े वृक्ष की टहनियों को छंटवाया जाए। इसके वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने राजौंद से पूंडरी वाली सड़क पर पैचवर्क कराने की रिपोर्ट भी मांगी। बैठक में खरकां से गुहला, खरक पांडवा के पास ड्रेन, कैथल-करनाल रोड के पास ओवरब्रिज संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि नीम साहिब गुरुद्वारा के पास सड़क के नवीनीकरण तथा किठाना से पेगा रोड पर होने वाले कार्यों को तुरंत प्रभाव से पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके साथ उन्होंने कहा कि बिजली के खंभे सड़क के बीच में लगेे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्थित करवाएं। राजौंद-कैथल मार्ग पर गड्ढों का भी निराकरण कराने को कहा। डीसी ने कहा कि दुकानों और शोरूम के सामने अवैध पार्किंग नजर नहीं आनी चाहिए। पूंडरी से ढांड जाने वाली सड़क पर नहर के ऊपर पुल बनाया जा रहा है, वहां पर गाड़ियां सुचारू रूप से जानी चाहिए। बैठक में एसपी मकसूद अहमद, एसडीएम राकेश संधु, सुशील कुमार, आरटीए गिरिश चावला, सीईओ सुरेश राविश, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह के अलावा अन्य विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में डीसी प्रदीप दहिया ने कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता सतपाल सिंह और लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता केएस पठानिया तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी जहां एक ओर अपने कार्य को सुचारू रूप से करते हैं, वहीं दूसरी और सही समय पर सही रिपोर्ट भी प्रस्तुत करते हैं। इसके लिए वे बधाई के पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed