फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Identity of the candidates who took the exam from others, will soon be arrested

दूसरे से परीक्षा दिलाने वाले अभ्यर्थियों की हुई पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Identity of the candidates who took the exam from others, will soon be arrested
कैथल। चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल के हेड क्लर्क सहित चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा और रेवेन्यू क्लर्क भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का खुलासा किया है। पूछताछ में फिलहाल यह बात सामने आई है कि दोनों परीक्षाओं में सात अभ्यर्थियों की जगह दूसरे ने परीक्षा दी है, जिसमें एक अभ्यर्थी को मौके से गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य छह की पहचान कर ली गई। पुलिस के अनुसार इन छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है, लेकिन फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का सरगना चंडीगढ़ बुड़ैल जेल का हेड क्लर्क संजय है, जो मूल रूप से जींद के छातर गांव का रहने वाला है। उसने कैथल के भैणी माजरा में घर बनाया हुआ है। बीते रविवार को छापामारी कर पुलिस ने संजय के साथ ही उसके गांव के साथी संदीप और राहुल को काबू किया था। पूछताछ में यह सामने आया कि संदीप के स्थान पर फर्जीवाड़ा कर राहुल ने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी, जिसमें वह सफल भी रहा। यही नहीं राहुल ने पुलिस भर्ती में चार अन्य अभ्यर्थियों की जगह भी परीक्षा दी थी, जबकि रेवेन्यू क्लर्क भर्ती परीक्षा में भी एक अभ्यर्थी के स्थान पर भी राहुल ने परीक्षा दी थी। इसके अलावा मौके से धरे गए अश्वनी ने भी पुलिस भर्ती में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दी थी। पुलिस ने उन अभ्यर्थियों के नाम का खुलासा नहीं किया है, जिनकी जगह धरे गए आरोपियों ने परीक्षा दी, लेकिन उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार सिपाही भर्ती में छह अभ्यर्थियों की जगह आरोपियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें मौके से संदीप को गिरफ्तार किया गया था। अन्य पांच आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। जबकि रेवेन्यू क्लर्क भर्ती परीक्षा में एक अभ्यर्थी की जगह राहुल ने परीक्षा दी थी, जिसकी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। फिलहाल पुलिस धरे गए चारों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं, उसी अनुसार पुलिस जांच आगे बढ़ रही है। पुलिस ने दूसरे युवकों को अपनी जगह परीक्षा में बैठाने वाले अभ्यर्थियों की पहचान कर ली है। उनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी पर सरकार
और आयोग दे जवाब : सुरजेवाला
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भर्तियों में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि एक के बाद एक प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी उजागर हो रही है। हाल ही पुलिस भर्ती और रेवेन्यू क्लर्क भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के स्थान पर अन्य के परीक्षा देने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग के साथ ही सरकार को भी इस पर जवाब देना चाहिए और मामले में राज्य की एजेंसी से इतर उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। वहीं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने कहा कि इस तरह के फर्जीवाड़े से स्पष्ट हो चुका है कि भर्तियों में लगातार धांधली चल चल रही है। विदित हो कि इससे पहले भर्तियों में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेसियों ने सदन में भी हंगामा कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed