फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hyderabad Satyagraha Movement Remembrance Day observed

Kaithal News: हैदराबाद सत्याग्रह आंदोलन का स्मरण दिवस मनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad Satyagraha Movement Remembrance Day observed
सीवन। डीएवी पब्लिक स्कूल सीवन में चल रहे आर्य समाज स्थापना सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को हैदराबाद सत्याग्रह आंदोलन स्मरणदिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बच्चों ने महात्मा खुशहाल चंद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। परीक्षा से पूर्व सभी छात्रों ने प्रार्थना सभा में एकत्रित होकर हैदराबाद सत्याग्रह आंदोलन से जुड़े घटनाक्रम एवं वृतांतों को याद किया।
स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. मीना मेहता ने महान तपस्वी और आर्य समाज के प्रचारक स्वतंत्रता सेनानी महात्मा खुशहाल चंद को याद करते हुए छात्रों को उनके बारे में बताया कि स्वतंत्रता से पूर्व हैदराबाद की निजामशाही ने आर्यसमाज और हिंदुओं की धार्मिक स्वतंत्रता का पूरी तरह हनन कर दिया था।
विज्ञापन

हिंदुओं को भंयकर आतंक, क्रूरता का सामना करना पड़ रहा था। इसके खिलाफ आर्यसमाज ने एक सशक्त और प्रबल जन आंदोलन किया। पूरे देश से 50000 से अधिक आर्यजनों ने हैदराबाद में गिरफ्तारी संकल्प किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज ही के दिन आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा के प्रधान महात्मा खुशहाल चंद ने तृतीय सर्वाधिकारी के रूप में विशाल जनसमूह के साथ गिरफ्तारी दी। उन्हें 18 मास के कठोर कारावास की सजा दी गई।

आर्य समाज ने हमेशा ही देश को अपने से बढ़कर समझा है। वर्तमान समय में भी आर्यसमाज समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने का प्रयास कर रहा है और विद्या की ज्योति जगाने में प्रयासरत है। इस आयोजन में स्कूल स्टाफ ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed