{"_id":"68b208d93d083b2b9800d498","slug":"husband-named-in-dowry-harassment-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-726853-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति नामजद
Sat, 30 Aug 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
कैथल। कलायत थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। बढसीकरी खुर्द निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व रिवाज अनुसार जसविंदर सिंह के साथ हुई थी। शिकायत में कहा गया कि शादी के बाद से ही आरोपी पति लगातार अधिक दहेज और मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता रहा। विरोध करने पर वह मारपीट करता और जान से मारने की धमकियां देता था। रोजाना की प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता मायके लौट आई और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादमहिला और युवती घर से लापता, केस दर्ज
कैथल। शहर में दो अलग-अलग मामलों में एक महिला और एक युवती के लापता होने की शिकायतें दर्ज हुई हैं। पहले मामले में एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि 28 अगस्त को उसकी बेटी घर से बिना बताए चली गई और अब तक नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। दूसरे मामले में एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसी दिन शाम को उसकी पत्नी को अज्ञात लोग अपहरण कर ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद