{"_id":"6150ac788ebc3e0dd7169446","slug":"hunar-app-will-prove-to-be-a-milestone-for-youth-mla-leela-ram-kaithal-news-knl84518975","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा हुनर एप : विधायक लीला राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा हुनर एप : विधायक लीला राम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक लीला राम ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा समर्पण पोर्टल शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य सरकार का अभिन्न अंग बनाकर समाज की सेवा करने के इच्छुक स्वयं सेवकों को प्रोत्साहित करना है। यह समर्पण पोर्टल समाज सेवा के लिए सेवा भाव से कार्य करने के इच्छुक लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
उन्होंने बताया कि पंजीकरण के बाद शिक्षा, कौशल विकास, खेल, कृषि आदि के क्षेत्र में युवाओं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित स्वयं सेवकों की सेवाएं ली जाएंगी। समर्पण पहल के माध्यम से दी जाने वाली स्वैच्छिक सेवाएं शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, किसान कल्याण, कौशल विकास जैसे सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों तथा प्रयासों के साथ जुड़ी हुई हैं। समर्पण ऐसे स्वयं सेवकों के लिए मंच प्रदान करता है, जो समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं। यदि कोई बच्चों की मदद करना चाहता है तो वह उन्हें पढ़ा सकता है, खेल या कौशल का प्रशिक्षण दे सकता है। यदि कोई महिलाओं के कल्याण के लिए काम करना चाहता है तो वह उन्हें पोषण, सशक्तिकरण अथवा सुरक्षा के बारे में जागरूक कर सकता है। स्वैच्छिक सेवाओं का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि ये व्यक्ति आधारित हैं और इस पहल के माध्यम से कोई स्वयंसेवी सुशासन के लक्ष्य को पूरा करने में सरकार और स्थानीय समुदाय की सहायता कर सकता है। उन्होंने जिला में आमजन का आह्वान किया कि वे भी इस समर्पण पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं और स्वैच्छिक सेवा के लिए आगे आएं, जिससे समाज का उत्थान किया जा सकता है।
विधायक लीला राम ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा हुनर एप भी शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने में मदद करना है। हुनर एप जिला के युवाओं के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह एप हरियाणा कौशल विकास मिशन द्वारा विकसित किया गया है। इसमें युवाओं को विभिन्न औद्योगिक, तकनीकी, व्यवसायिक और प्रतियोगी कोर्स का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।