फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Huge turnout in polls, youth showstopper

परिणाम चाहे कुछ भी, वोटरों का जोेश देखने लायक

Fri, 11 Apr 2014 12:21 AM IST
कैथल
कैथल Updated Fri, 11 Apr 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
Huge turnout in polls, youth showstopper
कैथल। वोट का उत्सव वीरवार को जिले में उम्मीद से ज्यादा उत्साह एवं जोश के साथ मनाया गया। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के लिए जिले में चार विधानसभा क्षेत्र कैथल, कलायत, पूंडरी और गुहला में सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान के लिए लोग बूथों की ओर उमड़ पड़े।
विज्ञापन


कई गांवों में तो 11 बजे तक 50 प्रतिशत से ज्यादा बूथों पर वोट डाले जा चुके थे। वहीं दोपहर तक तो कई बूथों पर 60 प्रतिशत तक भी मतदान हुआ। कैथल शहर में सुबह ही आईटीआइ बूथ पर वोट डालने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। यहां वोट डालने के लिए आई छात्रा निधि ने बताया कि उसने पहली बार वोट डाला और वह काफी उत्साहित थी।
विज्ञापन


बुजुर्ग सीता देवी को परिजन कुर्सी पर बैठाकर वोट के लिए लेकर आए। इसी प्रकार से हुडा सेक्टर 20 में स्थित इंडस स्कूल में भी काफी संख्या में लोग आठ बजे तक बूथ पर पहुंच गए। मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने इसी बूथ पर अपना वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव रोहेड़ियां बूथ पर 15 मिनट देरी से शुरू हुई वोटिंग
गांव रोहेड़ियां के बूथ पर सुबह 15 मिनट देरी से वोटिंग शुरू हो पाई। स्वयं बूथ अधिकारी मशीन की तैयारी मेें लगे रहे। यहां सुबह से ही लोग लाइन में लग गए थे। कलायत में छात्रा महक एवं निशा ने कहा कि उन्होंने पहली बार अपना वोट डाला है। उन्हें काफी अच्छा लग रहा है।

 गांव ढयोडखेड़ी में भी हाल कुछ ऐसा ही मिला। यहां सुबह नौ बजे तक लोगों की लाइनें लग चुकी थी। गांव में महिलाएं सुबह ही लाइनों में लगी हुई नजर आईं। वोट डालने के लिए आए महंत नैन्नाथ ने कहा कि लोकतंत्र में सभी की भागीदारी जरूरी है।

कई जगह 11 बजे तक पचास फीसदी वोटिंग

गांव रामगढ़ में 11 बजकर 20 मिनट तक बूथ नंबर 77 पर 50 प्रतिशत तक वोटिंग हो चुकी थी। वहीं 78 नंबर बूथ पर भी 52 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हो चुकी थी।

कुछ यही हाल बड़सीकरी में था। जहां बूथ नंबर 62 पर 40 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हो चुकी थी। गांव के बुजुर्ग टेका राम और गोमती देवी ने कहा कि पहले वोट पर मोहर लगाकर कागज डाला जाता था। लेकिन अब वोट का तरीका बदल गया है। गोमती देवी ने कहा कि वे करीब 50 साल से वोट डालती आ रही हैं। गांव गुलियाणा में बुजुर्ग सुबह ही वोट डालने के बाद बूथ के निकट चुनावी चटकारे लेते हुए नजर आए।

बुजुर्गों ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्वक चल रहा है। गांव क्योड़क में भी दोपहर तक 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो चुका था। यहां सावित्री जिंदल ने मतदाताओं से मुलाकात की। गांव खुराना में भी जो बजे तक बूथ नंबर 20 पर 70 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हो चुकी थी। वहीं मूंदड़ी गांव में बूथों पर तीन बजे तक 1259 में से 730 तो दूसरे बूथ पर 1225 में से 753 वोटिंग हो चुकी थी।


लोगों में वोट डालने को लेकर इस बार काफी उत्साह दिखाई दिया। कैथल, कलायत, पूंडरी, गुहला-चीका के कई गांवों में अलग-अलग रुझान भी देखने को मिले। किसी गांव में कांग्रेस प्रत्याशी जिंदल, किसी में इनेलो प्रत्याशी बलबीर सैनी तो किसी गांव एवं बूथ पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सैनी को बढ़त मिलेगी। चुनाव परिणाम चाहे कुछ भी हो, लेकिन मतदान को लेकर लोगों में जोश देखने लायक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed