फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   HTET exam

जिले में दूसरे दिन की परीक्षा से पहले ही फेल हो गए 382 अभ्यर्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
HTET exam
HTET exam - फोटो : Kaithal
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को जिले में 382 अभ्यर्थी परीक्षा से पहले ही फेल हो गये। सुबह एवं शाम के सत्र में 7651 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 7269 परीक्षार्थी ही शामिल हो सके।
विज्ञापन

एडीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से रविवार को दूसरे दिन हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की प्रात: कालीन व सायं कालीन लिखित परीक्षा नकल रहित व शांति पूर्वक संपन्न करवाई गई। प्रात:कालीन परीक्षा में 4525 उम्मीदवारों में से 4294 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिसमें 231 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे तथा सायं कालीन परीक्षा में 3126 उम्मीदवारों में से 2975 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिसमें 151 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों सत्रों में कुल मिलाकर 382 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के लिए प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किए गये थे, जो बोर्ड द्वारा नियुक्त अधिकारियों की संयुक्त टीम के रूप में कार्य कर रहे थे। मालूम हो कि दूसरे जिलों से परीक्षार्थी परीक्षा देने आते थे, उस समय परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों सहित साथ आए लोगों व वाहनों की भीड़ उमड़ पड़ती थी। लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। गृह जिले में परीक्षा होने के कारण अधिकतर परीक्षार्थी अकेले आए और परीक्षा देकर चले गए। जिस कारण ना तो बस अड्डे और ना ही शहर में परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ नजर आई। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर शांति थी और पुलिस कर्मचारी ही नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

कई स्तर की सुरक्षा के बीच अंदर पहुंचे अभ्यर्थी : परीक्षा देेने आए परीक्षार्थियों की कई स्तर पर जांच हुई। सबसे पहले उनके बायोमैट्रिक से मिलान किया गया। इसके बाद तलाशी लेकर अंदर जाने दिया गया। जहां अंगुठे के निशान सहित कई तरह की सुरक्षा उपायों मे से गुजरना पड़ा। परीक्षार्थियों को चूंकि अब पता चल गया है कि परीक्षा के अंदर कोई धागा व अन्य वस्तु नहीं ले जाई जा सकती तो अधिकतर परीक्षार्थी पहले ही अपने धागे व आभूषण सहित अन्य सामान उतारकर परीक्षा केंद्रों में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल सहित उड़नदस्तों में शामिल अधिकारियों ने सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर विशेष नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed