फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   HTET : 12 thousand people sit in exam

एचटेट : बारह हजार परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 16 Nov 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Mon, 16 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
रविवार को एचटेट की लेवल एक और दो की परीक्षा जिले में शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। करीब 12 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।  लिटिल फ्लॉवर पब्लिक स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र बी-1 में करीब 35 मिनट देरी से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षार्थियों को उतना ही अतिरिक्त समय दे दिया गया। डीसी केएम पांडुरंग और एसपी कृष्ण मुरारी ने खुद कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


रविवार को सुबह के सत्र में 6824 परीक्षार्थियों के लिए 22 ऑफलाइन तथा एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र एचसीटीएम में स्थापित किया गया। इसके साथ-साथ बाद दोपहर दूसरे सत्र की सायंकालीन परीक्षा के लिए 5144 परीक्षार्थियों के लिए 18 ऑफ लाइन एवं एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए। दोनों स्तरों में 205-205 परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा दी।
विज्ञापन


दूसरा प्रश्नपत्र दे दिया
लिटिल फ्लॉवर स्कूल में सुबह के सत्र में परीक्षा करीब 35 मिनट देरी से शुरू हुई। यहां परीक्षार्थियों को दूसरे प्रश्नपत्र वितरित कर दिए गए। जब परीक्षार्थियों ने इन्हें देखा तो सेंटर इंचार्ज को इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रश्नपत्रों का दूसरा बंडल मंगवाया गया। तब तक करीब 35 मिनट देर हो चुकी थी। परीक्षार्थी राजेश कुमार, संजय, केदार कुमार, सोनिया, उषा ने बताया कि यहां परीक्षा शुरू होने पर दूसरे प्रश्नपत्र थमा दिए गए। जिस कारण उन्हें काफी परेशानी हुई लेकिन बाद में उतना ही अतिरिक्त समय दिया गया। परीक्षा केंद्र इंचार्ज डीडीए रोहताश ने बताया कि यहां प्रश्नपत्र के कारण कुछ परेशानी आई थी लेकिन परीक्षार्थियों को उतना ही समय अतिरिक्त दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण
डीसी के. मकरंद पांडुरंग और एसपी कृष्ण मुरारी ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी आईटीआई स्थित परीक्षा केंद्र भवन पर गए तथा कमरों में संचालित की जा रही परीक्षा का मौके पर मुआयना किया। डीसी ने परीक्षा केंद्रों में लगाए गए जैमर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी 23 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं सुचारु रूप से संपन्न हुईं।


एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के कारण नहीं दे पाए परीक्षा
परीक्षा केंद्रों में एडमिट कार्ड पर सत्यापित फोटो न लगाने एवं बिना पहचान पत्र के पहुंचे परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित होना पड़ा। आईजी कॉलेज, आईटीआई सहित कई परीक्षा केंद्रों के बाहर से करीब 20 से ज्यादा परीक्षार्थी बिना परीक्षा दिए मायूस लौट गए।

180 से अधिक जैमर
शहर में परीक्षा के लिए 23 केंद्रों में लगभग 180 से अधिक कमरों में इतने ही जैमर लगाए गए ताकि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस काम न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed