फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   hours of train service affected due to elevated track construction, passenger trains from Kaithal-Dhand to Jind

Kaithal News: एलिवेटेड ट्रैक निर्माण के कारण 10 घंटे रेल सेवा प्रभावित, कैथल-ढांड से जींद लौटीं पैसेंजर ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
hours of train service affected due to elevated track construction, passenger trains from Kaithal-Dhand to Jind
पुराने रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद - फोटो : सांकेतिक
कैथल। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर एलिवेटेड ट्रैक निर्माण कार्य के कारण शुक्रवार को करीब 10 घंटे तक रेल सेवाएं प्रभावित रहीं। कैथल व ढांड से पैसेंजर ट्रेनें वापस जींद लौटीं। सुबह सात से शाम छह बजे तक चले कार्य के कारण लंबी दूरी की कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए, कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाया गया, जबकि कुछ ट्रेनें रद्द रहीं। इसका असर कैथल रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला, जहां रोजाना की तुलना में यात्रियों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन

अधिकतर यात्री ऑनलाइन ट्रेन की स्थिति देखने के बाद ही स्टेशन पहुंचे, जबकि कई लोगों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी। कई यात्रियों ने वैकल्पिक साधनों से यात्रा की। रेलवे अधिकारियों के अनुसार कैथल रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब 500 यात्री विभिन्न ट्रेनों से सफर करते हैं। वहीं जिले के विभिन्न स्टेशनों को मिलाकर करीब एक हजार दैनिक यात्री रेल सेवा का उपयोग करते हैं। पबनावा, पिहोवा रोड, टीक, ग्योंग, नया रेलवे हॉल्ट कैथल, पुराना रेलवे स्टेशन, कुतुबपुर, सजूमा और कलायत स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है।
विज्ञापन

कई ट्रेनों का संचालन बदला, कुछ रहीं रद्द
निर्माण कार्य के कारण 19411 गांधीनगर-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस को रोहतक-पानीपत मार्ग से केवल कुरुक्षेत्र तक ही संचालित किया गया। सामान्य दिनों में यह ट्रेन कैथल होकर गुजरती है। वहीं रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा ट्रेन का संचालन भी कैथल मार्ग पर प्रभावित रहा। सुबह सात बजे चलने वाली 54038 जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर केवल पिहोवा रोड (ढांड) स्टेशन तक ही चली और वहीं से जींद लौट गई। सुबह ढांड तक रेल चलने से कैथल शहर आने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिला। इसी तरह सुबह 10 बजे चलने वाली 54040 जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर केवल कैथल तक संचालित की गई और कैथल से वापस जींद रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 14024 कुरुक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस, जो सामान्य रूप से सुबह 6:36 बजे कैथल से रवाना होती है, कैथल के लिए रद्द रही। यह ट्रेन नरवाना से अपने निर्धारित गंतव्य दिल्ली के लिए रवाना हुई।

कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड ट्रैक निर्माण कार्य के कारण रेलवे के निर्देशानुसार सुबह सात से शाम छह बजे तक रेल संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए। उन्होंने बताया कि स्थानीय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पैसेंजर ट्रेनों का सीमित संचालन किया गया।- सतीश कुमार, स्टेशन मास्टर

पुराने रेलवे स्टेशन पर  खड़ी ट्रेन। संवाद

पुराने रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed