{"_id":"64e7b6d8d576fc87350659e7","slug":"hotel-searched-on-information-of-unethical-activities-kaithal-news-c-245-1-kht1001-3659-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अनैतिक कार्यों की सूचना पर खंगाले होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अनैतिक कार्यों की सूचना पर खंगाले होटल
Fri, 25 Aug 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
कैथल। शहर में विभिन्न स्थानों पर बने होटलों व कैफे में अनैतिक कार्य होने की सूचना पर पुलिस ने करीब 15 स्थानों पर छापामारी की। हालांकि किसी भी होटल या कैफे में किसी युवक या युवती को आपत्तिजनक हालत में नहीं पकड़ा गया, लेकिन वहां बैठे युवक व युवतियां अपना मुंह छुपाकर भागते दिखाई दिए।
पुलिस के छापे की सूचना मिलते ही इन स्थानों पर भगदड़ मच गई। वहीं जहां पुलिस ने छापा मारा, वहां सड़क पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। लोग उत्सुक थे कि कैफे से पुलिस युवक-युवतियों को पकडक़र लेकर जाएगी, लेकिन युवक-युवतियों की आयु 18 साल से अधिक होने के कारण उन्हें चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। पुलिस ने अंबाला रोड व ढांड रोड पर चल रहे कैफे व होटलों में छापामारी की।
डीएसपी मुख्यालय उमेद सिंह ने बताया कि कई कैफे मेंं पुलिस को प्रेम जोड़े भी मिले, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। कैफे संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कैफे में बैड लगे हुए मिले व कैबिन में कुंडी मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कैफे संचालकों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं और उनकी बैठक लेकर उन्हें हिदायतें भी दी जाएंगी। अगर इसके बाद भी वे नहीं माने तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा बिल्डिंग मालिकों को भी चेतावनी दी जाएगी कि वे उनकी बिल्डिंग में किसी प्रकार के अनैतिक कार्य न होने दें। अगर ऐसा होता है तो वे अपनी बिल्डिंग को खाली करवाएं, नहीं तो पुलिस अपने स्तर पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। पुलिस टीम में डीएसपी के अलावा डॉ. नन्ही देवी, सिविल लाइन थाना प्रभारी राजकुमार, सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।