{"_id":"68b0b6919807150d25007e38","slug":"hope-for-budget-for-development-in-kalayat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-726011-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में विकास के लिए बजट की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में विकास के लिए बजट की आस
Fri, 29 Aug 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। शहरवासियों की लंबे समय से उठ रही मांग अब पूरी होने के करीब है। कलायत में भगवान परशुराम सामुदायिक भवन और अनाज मंडी फिरनी के निर्माण कार्य को लेकर सरकार से दो-दो करोड़ रुपये के बजट की राह आसान हो गई है। नगर पालिका द्वारा तैयार की गई परियोजना की प्रारंभिक रिपोर्ट पर आई आपत्तियां अब तकनीकी टीम ने दूर कर दी हैं। जल्द ही प्रदेश सरकार से बजट स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
भगवान परशुराम सामुदायिक भवन का निर्माण शहर के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। यह भवन विभिन्न सामाजिक आयोजनों और सभाओं के लिए एक आधुनिक मंच प्रदान करेगा। वहीं, अनाज मंडी फिरनी से व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी, किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और मंडी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था भी सुधरेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने प्रथम कार्यकाल में इस भवन की सौगात दी थी, लेकिन नगर पालिका द्वारा तैयार प्रारूप अधूरा रहने से कार्य बीच में रुक गया था। इसके बाद पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने स्थानीय मांग को देखते हुए सरकार से बजट दिलाने का प्रयास किया। अब कांग्रेस विधायक विकास सहारण ने विधानसभा में अधूरे कार्य का मुद्दा उठाया था, जिस पर सरकार ने बजट जारी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
नवनियुक्त नगर पालिका अभियंता राजेश प्रजापति ने टीम के साथ आपत्तियों को दूर कर परियोजना को अंतिम रूप दिया। शहरवासियों का कहना है
कि इन योजनाओं के पूरा होने से कलायत को नई पहचान मिलेगी और बुनियादी ढांचे के साथ-साथ समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।