{"_id":"668f3296ee0788398a0b6197","slug":"hooda-sector-3-park-turned-into-dirty-water-ponds-kaithal-news-c-18-1-knl1004-428155-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हुड्डा सेक्टर तीन के पार्क बने गंदे पानी के तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हुड्डा सेक्टर तीन के पार्क बने गंदे पानी के तालाब
Thu, 11 Jul 2024 06:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। हूडा काॅलोनी नंबर तीन में सीवरेज ओवर फलो होने से कालोनी के पार्क गंदे पानी के तालाब बन गए हैं। पार्क में जमा गंदा पानी हर समय बदबू मारता रहता है।
जिसके चलते यहां के निवासियों का अपने घरों में रहना मुश्किल हो गया है। हुड्डा कालोनी के निवासी मिलखी राम अग्रवाल, गुलशन कुमार, डॉ. राजेश भारद्वाज ने बताया कि उनकी कालोनी का सीवरेज पिछले काफी समय से ओवरफ्लो हो रहा है। सीवरेज ओवरफ्लो होने से गंदा पानी साथ के पार्क में जमा हो हरा और यह गंदा पानी हर समय बदबू मारता रहता है। कालोनी वासियों ने बताया कि सीवरेज खुलवाने को लेकर वे कई बार लिखित शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। लोगों ने कहा कि यदि विभाग ने उनकी समस्या का जल्द हल नहीं किया तो उन्हें मजबूरन सडक़ों पर उतरना पड़ेगा।