फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hooda is not answering: Saini

जवाब नहीं दे रहे हुड्डा : सैनी

Tue, 17 Sep 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Sep 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Hooda is not answering: Saini
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी, कैथल। पूंडरी की अनाज मंडी में सोमवार को भाजपा की ओर से नॉन-स्टॉप विकास बीजेपी पर विश्वास जन आशीर्वाद रैली आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सैनी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में किसानों पर गोलियां क्यों चलाई, इसका जवाब हुड्डा नहीं दे रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी सतपाल जांबा के समर्थन में प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूंडरी में इस बार भी भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है, विशेष चुनाव है। यह चुनाव हरियाणा का इतिहास लिखने वाला है, यह झूठे वायदों और सच्चे विकास का चुनाव है। इसलिए जनता को झूठे वादे करने वालों से सावधान रहना जरूरी है। कांग्रेस ने झूठे वादे करके तीन राज्यों में सरकार बनाई, अब वहां की जनता भुगत रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता अपने 10 साल के शासन का हिसाब मांगते फिर रहे हैं, लेकिन जब उनसे सवाल पूछे जाते हैं, तो उनके पास कोई जवाब नहीं होता। मुख्यमंत्री ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सीधा हमला करते हुए कहा, मैंने हुड्डा से पूछा कि आपके 10 साल के कार्यकाल में कितने किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी गई? किसानों को दो-दो रुपये के चेक क्यों दिया जाते थे, कांग्रेस के शासन में किसानों पर गोलियां क्यों चलाई गई। ऐसे बहुत से सवाल हैं, जिनका जवाब आज तक कांग्रेस नहीं दे पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा में पूंडरी विधानसभा प्रत्याशी सतपाल जांबा, कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल, जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, मुख्य सचेतक योगेश्वर गर्ग, जिला महामंत्री सुरेश संधू व पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद बंसल, सुरेश संधू, कर्मवीर कॉल, आदित्य भारद्वाज, बलविंदर जांगड़ा, रोशन सैनी, देवी दयाल बरसाना आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक, हिमाचल, और तेलंगाना में कांग्रेस ने झूठे वादे किए, लेकिन आज तक कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। कांग्रेस का काम ही झूठ बोलना और जनता का शोषण करना है। कश्मीर मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में धारा 370 को फिर से लागू करने की बात कही है और कांग्रेस ने उसका समर्थन किया है। ऐसे लोग जो देश को कमजोर करना चाहते हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का समय आ गया है।


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पूंडरी से कमल का फूल बड़े बहुमत से खिलेगा। उन्होंने कहा, मैं आपके बीच आशीर्वाद लेने आया हूं और आपको विश्वास दिलाता हूं कि पूंडरी का विकास हमारी प्राथमिकता होगी। हम दिन-रात काम करेंगे, ताकि पूंडरी विकास की नई ऊंचाइयों को छू सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed