फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Honored for excellent performance in Aarohi School Gyong

Kaithal News: आरोही स्कूल ग्योंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर किया सम्मानित

Thu, 19 Sep 2024 04:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 19 Sep 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Honored for excellent performance in Aarohi School Gyong
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग में खंड व जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. मनीष सिंगला ने प्रार्थना सभा में प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र व पदक देकर सम्मानित किया।

डॉ. मनीष ने बताया कि हाल ही में हिंदी दिवस पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने उनके मार्गदर्शन में विद्यालय स्तर पर प्रत्येक प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर कर भाग लिया था। इसके बाद विद्यार्थियों ने खंड स्तर पर व जिला स्तर पर आयोजित हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना परचम भी लहराया। स्कूल स्तर पर ग्योंग संकुल से 23 प्रतिभागियों में से 14 प्रतिभागी आरोही स्कूल के थे, जिन्होंने आगे खंड स्तर पर भाग लिया था।
विज्ञापन


कक्षा छह से आठ वर्ग में आरुषि, रमन, तनिष्का, रूहानी, सोहन कुमार, तेजस्विनी, शिवम, अमनप्रीत, रितिका, जाहनवी, धीरज, रमनदीप, ख़ुशी व निखिल को सम्मानित किया। इसी प्रकार कक्षा नौ से 12 में वंदना, राधिका, जेसिका, रिया, अंजू, वृंदा, रितिका, जैश्री, अर्पिता, माफ़ी, तनिषा, प्रिंस, काजल व निर्भय को सम्मानित किय।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. विजय चावला, डॉ. जसबीर कौर, डॉ. रीना, कुलदीप, हीरा सिंह, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, प्रीती रानी, संदीप दुबे, दीपिका, सरिता, मनिंद्र, अश्वनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed