फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Honey first in boys' 400 meters race

कैथल: बालकों की 400 मीटर दौड़ में हनी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Honey first in boys' 400 meters race
कैथल। महाराजा जाट सूरजमल खेल मैदान में जाट हाई स्कूल सोसाइटी के सहयोग से जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल एवं जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक खेल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके तहत हुई बालकों की 400 मीटर की दौड़ में हनी प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लीला राम और एसडीएम संजय कुमार ने शिरकत की। शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक लीला राम ने ध्वज फहरा कर किया। बच्चों ने परेड निकाल और मुख्य अतिथियों को सलामी दी। विधायक लीला राम ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में खेलों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने ने पांच लाख रुपये की धनराशि शिक्षा के विकास के लिए देने की घोषणा की। वार्षिक खेल उत्सव में विजेताओं को पुरस्कृत किया। स्कूल जाट हाई स्कूल प्रबंधक समिति के सभी सदस्यों ने एवं जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल की प्राचार्य सुमन रविश, जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य सुदेश ढुल ने मिलकर मुख्य अतिथि को खेल उत्सव कार्यक्रम का स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जाट हाई स्कूल सोसायटी प्रबंधक समिति के संयोजक सतबीर मलिक, हरपाल सिंह, रतन सिंह चंदाना, महेंद्र सिंह जाखौली, सुरजीत हरिपुरा, राजाराम कसान, सतीश चौशाला, धर्मपाल चहल, पंजाब सिंह, पूर्व सरपंच अमरनाथ नरड़, करण सिंह जाखौली, डॉक्टर हजूर सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन विकास कैंदोला ने किया। इस मौके पर जाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भीम सिंह चहल, जाट आईटीआई प्राचार्य कुलदीप गोपेरा, जाट बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार ढिल्लो, सतवीर मलिक, जाट शिक्षा समिति पूर्व प्रधान बलवान कोटडा, एडवोकेट जयप्रकाश जागलान, अवतार सिंह चीका, सूरज सहारण, राजेंद्र ढुल पाई आदि मौजूद रहे।

ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
लेमन रेस में दीक्षा ने प्रथम, ओजस्वी ने दूसरा स्थान और सृष्टि ने तीसरा स्थान हासिल किया। 60 मीटर रेस में लडक़ों में हनी ने प्रथम व जया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंप अंडर 17 लड़कियों में किरण ने प्रथम, स्नेहा ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा स्थान पाया। डिस्कस थ्रो में अंकुश प्रथम, स्नेहा दूसरे स्थान पर रही। 400 मीटर लड़कों की रेस में आया प्रथम, अंकुश द्वितीय और मिलन वंश तीसरे स्थान पर रही। स्लो साइकलिंग में टीका चहल प्रथम, सेजल दूसरे और सृष्टि ने तीसरा स्थान हासिल किया। रिले रेस में प्रिंस मास्टर प्रथम, मिलन द्वितीय व आया तृतीय स्थान पर रही।
जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुए खेल उत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभ

राष्ट्र निर्माण में खेलों का अहम योगदान-विधायक लीला राम
शिक्षा के विकास के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा
फोटो नंबर-15 व 16
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। महाराजा जाट सूरजमल खेल मैदान में जाट हाई स्कूल सोसाइटी के सहयोग से जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल एवं जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक खेल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके तहत हुई बालकों की 400 मीटर की दौड़ में हनी प्रथम स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लीला राम और एसडीएम संजय कुमार ने शिरकत की। शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक लीला राम ने ध्वज फहरा कर किया। बच्चों ने परेड निकाल और मुख्य अतिथियों को सलामी दी। विधायक लीला राम ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में खेलों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने ने पांच लाख रुपये की धनराशि शिक्षा के विकास के लिए देने की घोषणा की। वार्षिक खेल उत्सव में विजेताओं को पुरस्कृत किया। स्कूल जाट हाई स्कूल प्रबंधक समिति के सभी सदस्यों ने एवं जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल की प्राचार्य सुमन रविश, जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य सुदेश ढुल ने मिलकर मुख्य अतिथि को खेल उत्सव कार्यक्रम का स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम में जाट हाई स्कूल सोसायटी प्रबंधक समिति के संयोजक सतबीर मलिक, हरपाल सिंह, रतन सिंह चंदाना, महेंद्र सिंह जाखौली, सुरजीत हरिपुरा, राजाराम कसान, सतीश चौशाला, धर्मपाल चहल, पंजाब सिंह, पूर्व सरपंच अमरनाथ नरड़, करण सिंह जाखौली, डॉक्टर हजूर सिंह भी पहुंचे। संचालन विकास कैंदोला ने किया। इस मौके पर जाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भीम सिंह चहल, जाट आईटीआई प्राचार्य कुलदीप गोपेरा, जाट बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार ढिल्लो, सतवीर मलिक, जाट शिक्षा समिति पूर्व प्रधान बलवान कोटडा, एडवोकेट जयप्रकाश जागलान, अवतार सिंह चीका, सूरज सहारण, राजेंद्र ढुल पाई आदि मौजूद रहे।

ये हुई प्रतियोगिताएं-रस्साकशी की प्रतियोगिता हाई स्कूल सोसायटी प्रबंधक समिति के सदस्य एवं जाट शाइनिंग स्टार, जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक वर्ग के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जाट हाई स्कूल सोसायटी प्रबंधक समिति ने विजेता टीम बनकर बाजी मारी।

ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
लेमन रेस में दीक्षा ने प्रथम, ओजस्वी ने दूसरा स्थान और सृष्टि ने तीसरा स्थान हासिल किया। 60 मीटर रेस में लडक़ों में हनी ने प्रथम व जया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंप अंडर 17 लड़कियों में किरण ने प्रथम, स्नेहा ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा स्थान पाया। डिस्कस थ्रो में अंकुश प्रथम, स्नेहा दूसरे स्थान पर रही। 400 मीटर लड़कों की रेस में आया प्रथम, अंकुश द्वितीय और मिलन वंश तीसरे स्थान पर रही। स्लो साइकलिंग में टीका चहल प्रथम, सेजल दूसरे और सृष्टि ने तीसरा स्थान हासिल किया। रिले रेस में प्रिंस मास्टर प्रथम, मिलन द्वितीय व आया तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed