फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Home guards killed, six injured in road accidents

Kaithal News: सड़क हादसों में होमगार्ड की गई जान, छह घायल

Sat, 30 Mar 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 30 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Home guards killed, six injured in road accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। तीन अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज कर लिया है।

गांव देवबन निवासी सुखविंद्र सिंह ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि 28 मार्च को वह, उसका चाचा मनोज जो गृह रक्षा विभाग में गुरुग्राम में नौकरी करता है और चाचा का लड़का अमन देवबन से कार में सौंगल जा रहे थे। कुछ दूरी पहले सामने से कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में उसके चाचा मनोज की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में वे दोनों भी घायल हो गए। कार चालक मौके से भाग गया। जांच अधिकारी भानसिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गांव आंधली निवासी सतनाम सिंह ने गुहला थाना में शिकायत दी कि 25 मार्च को रात करीब आठ बजे वह मोटरसाइकिल पर गांव चक्कू लदाना से जा रहा था। वहां अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। कार चालक मौके से भाग गया। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गांव बदसूई निवासी प्रिंस ने सदर थाना में शिकायत दी कि 25 मार्च को शाम के समय वह अजय व मामूराम के साथ बाइक पर गांव खुराना से जा रहा था। अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। जांच अधिकारी रामफल ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed