फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Holi Path Vidyalaya is a ray of hope for special children

Kaithal News: विशेष बच्चों के लिए उम्मीद की किरण है होली पथ विद्यालय

Wed, 11 Mar 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Holi Path Vidyalaya is a ray of hope for special children
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्रवण एवं वाणी बाधित, दृष्टिबाधित और शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित होली पथ विशेष विद्यालय 120 बच्चों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया है। प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से चल रहा यह विद्यालय विशेष बच्चों के लिए शिक्षा और पुनर्वास का महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है।

सीवन गेट स्थित नगर परिषद के पुराने फायर ब्रिगेड कार्यालय भवन में रेडक्रॉस कैथल के सहयोग से करीब तीन वर्ष पहले इस विद्यालय की शुरुआत की गई थी। उपायुक्त अपराजिता स्वयं इस विद्यालय में विशेष रुचि ले रही हैं और बच्चों को बेहतर संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए लगातार निगरानी कर रही हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन


अनहद सोसाइटी द्वारा संचालित इस विद्यालय को कैथल रेडक्रॉस का विशेष सहयोग मिल रहा है। जिले के सभी ब्लॉकों से आने वाले 120 बच्चों के लिए पांच गाड़ियों के माध्यम से पिक एंड ड्रॉप की सुविधा दी जा रही है, जिससे बच्चों को घर से स्कूल आने-जाने में आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सांसद रहते हुए विद्यालय में बच्चों के शिक्षण और फिजिकल एक्टिविटी के लिए करीब पांच लाख रुपये की मशीनरी भी उपलब्ध करवाई थी। इन संसाधनों की मदद से बच्चों को आधुनिक शिक्षण सामग्री, विशेष प्रशिक्षण और विभिन्न गतिविधियों का लाभ मिल रहा है। समाजसेवी संस्थाओं ने यहां हॉस्टल भी बनवाया है और अन्य लोग भी अपनी रुचि अनुसार योगदान देकर इन बच्चों की मदद कर सकते हैं।


12वीं तक की पढ़ाई, खेलों में भी उपलब्धियां

विद्यालय में ओपन बोर्ड के अंतर्गत 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई करवाई जाती है। यहां पढ़ने वाले कई बच्चों ने खेलों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। श्रवण बाधित छात्र इंद्राज क्रिकेट में हरियाणा-पंजाब डेफ एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जबकि श्रवण बाधित छात्र टींकू ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। हाल ही में पानीपत में आयोजित 9वीं वाडो नेशनल कराटे-डो चैंपियनशिप में विद्यालय के आठ बच्चों ने भाग लिया, जिसमें दो कांस्य और पांच रजत पदक हासिल किए। विद्यालय केवल शिक्षा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वर्तमान में संस्थान के आठ विशेष बच्चे रिलायंस, फ्लिपकार्ट और अमेजन के रिटेल आउटलेट्स में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी हाथ मैराथन के दौरान विद्यालय के बच्चों को सम्मानित किया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed